Biodata Maker

अमित शाह के इस विवादित बयान का बना मजाक

Webdunia
रविवार, 8 नवंबर 2015 (22:35 IST)
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद 'पाकिस्तान में पटाखे चलने' के पार्टी प्रमुख अमित शाह के विवादित बयान की रविवार को फिर चर्चा हुई और राजनीतिक गलियारों के अलावा सोशल मीडिया पर यह मजाक और उपहास का विषय बना रहा।
शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था, अगर गलती से भाजपा हार गई तो पटाखे पाकिस्तान में चलेंगे। रोहन ने एक ट्वीट में कहा, पाकिस्तान आज रात काफी प्रदूषित होने वाला है। पाकिस्तान में ट्विटर का इस्तेमाल करने वाली महिला ने कहा कि भाजपा की हार के लिए उसे पटाखे चलाने जाना है।
 
सीनेटर शेरी रहमान ने एक ट्वीट में कहा, पटाखे? पाकिस्तान तब ध्यान देता जब यह क्रिकेट के बारे में होता। अन्यथा बिहार में भाजपा के लिए हार या जीत किसी अन्य की तुलना में भारत के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। 
 
विगत में कई भाजपा नेताओं ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि जो लोग सरकार की नीतियों या सत्तारुढ़ पार्टी के खिलाफ हैं, उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए। शम्मी बावेजा ने बिहार नतीजों का जिक्र करते हुए ट्वीट किया कि उन्हें पाकिस्तान के बारे में नहीं मालूम, लेकिन भारत में काफी पटाखे चलने की आवाज सुनी जा सकती है।
 
सुभाशीष दास ने ट्वीट किया, अब उम्मीद है कि इस साल नासा की सालाना दीवाली तस्वीर में भारत की अपेक्षा पाकिस्तान में ज्यादा रोशनी दिखेगी, क्योंकि भाजपा नहीं जीत सकी। 
 
पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि बिहार के चुनाव प्रचार में यह कहना कि महागठबंधन की जीत पर पाकिस्तान में पटाखे चलेंगे, निरंकुश और मनमाने रवैए को परिलक्षित करता है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

कोरोना वायरस महामारी से भी बदतर होंगे ईरान-अमेरिका युद्‍ध के परिणाम, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी में क्या कहा

Delhi Assembly में 'Dhurandhar', अरविंद केजरीवाल को रहमान डकैत बताकर क्या बोले प्रवेश वर्मा, AAP ने क्या कहा

Sora वीडियो ऐप को क्यों बंद कर रहा है OpenAI, ये वीडियो एआई टूल्स बन सकते हैं बेस्ट ऑप्शन्स

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल, इस कंपनी ने देशभर में बढ़ाए दाम, जानें क्या होगी नई कीमत

ईरान ने भारत के लिए खोला होर्मुज, इन 4 देशों को भी मिला फायदा

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा, 2 समूहों में हुई झड़प, जमकर हुआ पथराव, धारा 144 लागू

बारिश से फसलों के नुकसान का आकलन कर किसानों को दिलाएं मुआवजा : योगी आदित्यनाथ

अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं के लिए यूपी में बनेंगे 6 आधुनिक हॉस्टल, 6.15 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी

जनता के नेता, निर्विकार संत और सनातन के ध्वजवाहक मुख्यमंत्री योगी की छवि और निखरी

हार्मुज तो खुला हुआ था, हमने ही समस्या खड़ी की, अमेरिकी सांसद ने की ट्रंप की खिंचाई