Hanuman Chalisa

अमित शाह को चुनाव आयोग का नोटिस

Webdunia
रविवार, 1 नवंबर 2015 (23:18 IST)
नई दिल्ली। नवंबर चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार पर पाकिस्तान में पटाखे जलने संबंधी टिप्पणी को प्रथम दृष्टया आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उन्हें इस संबंध में चार नबंवर तक जवाब देने को कहा है।
आयोग ने कहा है कि शाह ने 29 अक्टूबर को पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज में एक सभा में टिप्पणी की थी, मित्रों याद रखना गलती से भी अगर भारतीय जनता पार्टी यहां परास्त हुई, नीतीश-लालू जीते तो परिणाम तो पटना में आएंगे, मगर पटाखे पाकिस्तान के अंदर जलेंगे।      
 
आयोग ने कहा है कि उनकी यह टिप्पणी प्रथम दृष्टया आदर्श आचार चुनाव संहिता के प्रावधानों के खिलाफ है। यह टिप्पणी विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच मतभेद बढ़ा सकती है और सद्भाव बिगाड़ सकती है। आयोग ने उनसे इस संबंध में चार नवंबर अपराह्न तीन बजे तक अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। (वार्ता)
 

Show comments

जरूर पढ़ें

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

नवीनतम

Gmail की 22वीं सालगिरह पर बड़ा तोहफा, अब बदल सकेंगे अपनी पुरानी ईमेल आईडी, जानें आसान स्टेप्स

भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा—वीडियोग्राफी पर फैसला हाई कोर्ट करेगा

युद्ध थमने की उम्मीद से क्रूड सस्ता, सोना चमका, चांदी फिसली

देश में आज से शुरू हुई जनगणना, जानिए डिजिटल तरीके आप कैसे खुद भर सकते हैं अपनी पूरी जानकारी?

7-14 मार्च 2026 : इजराइल का लेबनान पर हमला