Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाई दूज विशेष : यमुना जी की आरती- ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता

Advertiesment
yamuna ji ki arti
bhai duj : भाई दूज के त्योहार पर माता यमुना की आरती उतारी जाती है। यमुना जी की आरती पढ़ने या सुनने मात्र से ही भगवान श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कहा जाता हैं कि सच्चे मन से यमुना जी की आरती करने मात्र से यम का भय खत्म हो जाता है।
यहां पढ़ें आरती-
 
ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता, 
जो नहावे फल पावे सुख सुख की दाता
ॐ पावन श्रीयमुना जल शीतल अगम बहै धारा,
जो जन शरण से कर दिया निस्तारा
ॐ जो जन प्रातः ही उठकर नित्य स्नान करे,
यम के त्रास न पावे जो नित्य ध्यान करे
ॐ कलिकाल में महिमा तुम्हारी अटल रही,
तुम्हारा बड़ा महातम चारों वेद कही
ॐ आन तुम्हारे माता प्रभु अवतार लियो,
नित्य निर्मल जल पीकर कंस को मार दियो
ॐ नमो मात भय हरणी शुभ मंगल करणी,
मन 'बेचैन' भय है तुम बिन वैतरणी
ॐ ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता।

webdunia
yamuna river

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोवर्धन पूजा 2022 के शुभ मुहूर्त