Hanuman Chalisa
✕

Beauty Care Tips: न करें लुफाह का इस्तेमाल, जानिए कारण

Webdunia
हर दिन आपका स्नान अलग प्रकार का होता है। पांच मिनिट, दस मिनिट, 15 मिनिट और घंटों का स्नान का उद्देश्य अलग होता है। कई दिन ऐसे होते हैं जब आप शरीर की गहरी सफाई चाहते हैं। ऐसे में कुछ चीजें खास मदद करती है। आपने अपने बाथरूम में कई ऐसी चीज़े रखी होंगी जिनका उपयोग आप कुछ खास दिनों में करते हैं और कुछ आती हैं रोज़ इस्तेमाल। लूफाह भी उनमें से एक है। आप लूफाह के इस्तेमाल के शौकिन हैं परंतु आगे की जानकारी पढ़ने के बाद आप के लूफाह इस्तेमाल न सिर्फ बचेंगे बल्कि इसे तुरंत ही फेंक देंगे। 
 
टीवी में कई ऐसे विज्ञापन आते हैं जिनमें मॉडल लुफाह लिए भीनी भीनी खुशबू वाला बॉडीवाश लगाती है। लूफाह तुरंत ही सभी जगह की गहरी सफाई कर देता है परंतु इसका असर इससे है कहीं अधिक और खतरनाक भी। जानिए आखिर कैसे लूफाह आपकी खूबसूरत त्वचा की इच्छा पर पानी फेर रहा है और आपकी स्किन को गहरा नुकसान पहुंचा रहा है 
 
क्यों करते हैं लूफाह का इस्तेमाल? 
लूफाह किसी जेल या बॉडीवाश लिक्विड को पूरी बॉडी पर आसानी से फैला देता है। इसके इस्तेमाल से बेहतर झाग बनता है। लूफाह खुरदुरापन लिए होता है इसलिए बॉडी पर स्क्रब की प्रक्रिया करता है। इससे शरीर के उपर की गंदगी निकल जाती है। लूफाह के इस्तेमाल से बेहतर सफाई की फीलिंग आती है। पसीने, मैल या अन्य गंदगी को लूफाह आसानी से साफ कर देता है। इसके अलावा शरीर पर फैलने वाले बैक्टेरिया से भी लूफाह निजात दिलाता है। 
 
क्यों पाएं लूफाह से आज ही निजात?
स्किन विशेषज्ञ और एक्सपर्ट साफतौर पर मान चुके हैं कि लूफाह का इस्तेमाल है अतिहानिकारक। इससे आपकी त्वचा को फायदे से कहीं अधिक नुकसान हो रहा है। 
 
क्यों हो रहा है लूफाह से त्वचा को नुकसान?
लूफाह पर जेल या लिक्विड फैलाने के बाद और पहले भी इसे गीला करना होता है। यह काफी देर तक गीला रहता है जिसके कारण इस पर बैक्टीरिया, कीटाणु और यीस्ट पैदा हो जाते हैं। 
 
किस तरह होता है त्वचा को नुकसान?
लूफाह में पैदा हो चुके बैक्टेरिया, कीटाणु और यीस्ट आपके शरीर में झाग के सहारे फैल जाते है। आप लूफाह का इस्तेमाल शरीर के हर अंग पर करते हैं जहां से बैक्टीरिया कभी कभी पानी के इस्तेमाल से खत्म नहीं होते और आगे फैलते हैं। इस तरह से स्किन इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। इंफेक्शन के अलावा आपकी त्वचा पर मुहांसे फुंसियां भी हो सकती है। 
 
लूफाह को चाहे रोज़ इस्तेमाल करें या कभी कभी, कुछ बातों का ध्यान रखकर आप इसका सुरक्षित इस्तेमाल कर सकते हैं। समस्या लूफाह में नमी के कारण पैदा होती है ऐसे में आप इसे पूरी तरह से सुखाएं। पंखे में और इससे भी बेहतर धूप में। धूप में लूफाह में पनपने वाले बैक्टेरिया खत्म हो जाएंगे और लुफाह का उपयोग सुरक्षित होगा। लूफाह को समय समय पर बदलें।
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

अगला लेख