Hanuman Chalisa

बारिश में ऐसे करें वाटरप्रूफ मेकअप, पढ़ें 5 टिप्स

Webdunia
बारिश का मौसम इतना सुहाना होता है कि अक्‍सर बाहर निकलने से मना करने के बावजूद भी हम अपने आपको रोक नहीं पाते हैं। ऐसे में कही न कही आउटिंग का प्‍लान बन ही जाता है और यह प्लान वातावरण को और भी खुशनुमा बना देता है, लेकिन आउटिंग के दौरान लड़कियां मेकअप न करें ऐसा हो नहीं सकता है। 
 
बारिश में घूमना तो बहुत अच्छा लगता है, लेकिन इस मौसम में सबसे बड़ी समस्‍या है पानी में भीगने पर पूरा मेकअप (Makeup) उतर जाता है। अत: ऐसे में यदि  बारिश में आप वाटरप्रूफ मेकअप करेंगे तो आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा और आपके सुंदरता में भी कहीं कोई कमी नहीं आएगी।

तो आइए यहां जानते हैं वॉटरप्रूफ मेकअप करते वक्‍त किन बातों का ध्‍यान रखें और कैसे करें यह मेकअप-

 
1. मेकअप करने के लिए बेस तैयार करें- जी हां, बारिश में मेकअप करने के लिए पहले आपको अपनी स्किन पर बेस तैयार करना होगा। इससे आपकी त्‍वचा पर मेकअप लंबे वक्‍त तक टीका रहेगा। इसके लिए 15 मिनट तक अपने चेहरे पर बर्फ से हल्‍के हाथों से मसाज करें। मसाज के बाद हल्‍के हाथों से चेहरे को पोंछ लें।
 
2. मैट आधारित प्रोडक्‍ट्स का करें चयन- बारिश के मासैम लिक्विड फाउंडेशन बहुत अधिक लंबे वक्‍त तक नहीं टिकते हैं। वह पानी लगते ही त्‍वचा से धुल जाते हैं। मैटिफाइंग बेस या पाउडर का उपयोग करने से मेकअप चेहरे पर संतुलित रहेगा। दरअसल मैट बेस्‍ड प्रोडक्‍ट आपके चेहरे के ऑयल को सोख लेते हैं। जिससे चेहरा साफ और चमकदार लगता है।
 
3. मैट आईशैडो, आईलाइनर और काजल- बारिश के मौसम में मैटि मेकअप ही करें। ताकि पानी में भीगने पर आप मेकअप नहीं फैलेगा। आपने भी देखा होगा, लिक्विड बेस्‍ड आईशैडो, आईलाइनर और काजल लगाने पर पानी से फैलने लगता है। और चेहरे लंबी-लंबी काले पानी की लाइंस बन जाती है।

 
4. मैट लिपस्टिक- बनावट के अनुसार किसी के चेहरे पर सिर्फ लिक्विड लिपिस्टिक ही अच्‍छी लगती है। लेकिन बारिश में मैट लिपस्टिक ही लगाएं। वह लंबे वक्‍त तक टिकी रहेगी और पानी लगने पर भी नहीं फैलेगी।
 
5. मेकअप स्‍प्रे- वैसे तो मेकअप स्‍प्रे का उपयोग बहुत अधिक नहीं करना चाहिए। इसमें केमिकल्‍स होते हैं जो आंखों में जा सकता है। लेकिन बारिश के मौसम में आउटिंग पर जा रहे हैं तो मेकअप करने के बाद स्‍प्रे जरूर करें। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा। नमी होने, पानी में भीगने या पसीना होने पर भी मेकअप नहीं निकलेगा।

ALSO READ: हल्दी रखेगी हेल्दी : इम्यून सिस्टम के साथ चमचमाती त्वचा देती है हल्दी, जानिए Health & beauty benefits of Turmeric

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

अगला लेख