Hanuman Chalisa

Valentine's Day : दमकती त्वचा के लिए बनाएं घरेलू फेस मास्क

Webdunia
वैलेंटाइन डे के खास दिन आप भी चाहेंगी कि आपकी खूबसूरती आकर्षण का खास केंद्र हो और आपके पार्टनर की निगाहें बस आप पर ही टिकी रह जाएं। इसके लिए आपको पहले से तैयारी करनी पड़ेगी और इसके लिए सबसे पहले आपको ध्यान देना होगा अपनी त्वचा पर।
 
तो आइए जानते हैं कुछ घरेलू फेस मास्क जिसका इस्तेमाल करके आप पा सकती हैं दमकती त्वचा।
 
बेसन और हल्दी फेसमास्क- इस फेसमास्क को बनाने के लिए आप 1 चम्मच बेसन लें और इसमें चुटकीभर हल्दी मिला लें, साथ में दूध की मलाई मिलाकर इस फेसमास्क को लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।
 
शहद और नींबू फेसमास्क : इसके लिए 1 चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू की डालें। अब इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करके अपने पूरे फेस पर लगा लें। अब 10 मिनट के बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
 
टमाटर और बेसन का फेसमास्क : टमाटर का जूस लेकर इसमें 1 चम्मच बेसन मिला लें, साथ ही आधा चम्मच मलाई मिला लें। अब इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करके अपने पूरे चेहरे पर लगा लें और 15 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें। 
 
मलाई और नींबू : इस फेसमास्क को बनाने के लिए 1 चम्मच मलाई में कुछ बूंदें नींबू की मिला लें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें और अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। सूखने के बाद गुनगुने पानी से अपने चेहरे को साफ कर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

नवीनतम

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख