Hanuman Chalisa

टूथब्रश के यह 5 फायदे, जरूर जानना चाहिए

Webdunia
टूथब्रश का उपयोग यूं तो दांतों की सफाई के लिए किया जाता है, लेकिन इसका प्रयोग यहीं तक सीमित नहीं है, बल्कि बड़े काम की चीज है यह टूथब्रश। अगर आप नहीं जानते इसके 5 फायदे, तो आपको जरूर जानना चाहिए... 


 
1 किसी भी प्रयोग से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आप जिस टूथब्रश का प्रयोग कर रहे हैं, वह सॉफ्ट ब्रिसल्स वाला हो, ताकि इसका प्रयोग करने पर रेशेस या निशान न बन जाए।
 
2 दांतों की सफाई के अलावा, आप अपने नाखूनों की बेहतर सफाई के लिए टूथब्रश का प्रयोग कर सकते हैं। इतना ही नहीं मेनीक्योर और पेडीक्योर के लिए भी टूथब्रश का इस्तेमाल बिल्कुल परफेक्ट रहेगा।
 
3 होंठों पर जमी मृत त्वचा की परतों को हटाने और गुलाबी रंगत पाने के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल करें। इसके प्रयोग से होंठ नर्म और गुलाबी हो जाएंगे। बल्कि आप रोज ब्रश करने के बाद य‍ह प्रयोग कर सकते हैं।
 
4 स्प्रे पेंटिंग का शौक रखते हैं, तो टूथब्रश एक बढ़िया विकल्प है जिसका प्रयोग आप अलग-अलग रंगों में डूबोकर स्प्रे करने के लिए आसानी से कर सकते हैं। 
 
5 कंघा साफ करने के लिए टूथब्रश सबसे आसान और प्रभावी तरीका है। लंबे समय तक कंघे का प्रयोग करने पर उसमें काफी गंदगी जमा हो जाती है।  कंघे की गंदगी को टूथब्रश से आसानी से साफ किया जा सकता है।
 
 



 

6 गहनों की सफाई के लिए भी टूथब्रश का इस्तेमाल एक बेहतर तरीका है, जिसके माध्यम से कोनों में जमी गंदगी भी आसानी से साफ हो सकती है। पुराने गहनों को चमकाने के लिए भी यह बेहतरीन है। 
 
7 स्क्रबिंग करने के लिए सॉफ्ट टूथब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्के हाथों से इसका प्रयोग करने के बाद चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धो लें। लेकिन आंखों के आसपास इसका प्रयोग करने से बचें। 
 
8 मस्कारा लगाने के बाद टूथब्रश के इस्तेमाल से आप आपकी पलकों को घना और लंबा दिखा सकते हैं। इसके प्रयोग से अतरिक्त मस्कारा भी पलकों से निकल जाएगा और पलकें खूबसूरत दिखेंगी।
 
9  बालों को सेट करने के लिए हेयर स्प्रे का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे टूथब्रश की सहायता से लगा सकते हैं। इससे बाल सही तरीके से सेट होंगे और स्प्रे भी ज्यादा बरबाद नहीं होगा।
 
10 आईब्रोज को सेट करने के लिए टूथ ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आसान भी होगा और व्यवस्थित भी। इसकी सहायता से काजल का इस्तेमाल कर आईब्रोल को घना और काला भी बना सकते हैं।

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

Main Door Vastu: मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न लगाएं ऐसी तस्वीरें, घर में आती है बदहाली

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

गैस सिलेंडर खत्म होने का डर छू मंतर! बिना LPG गैस के भी पक सकता है खाना, ये 7 तरीके हैं सबसे बेस्ट

सभी देखें

नवीनतम

मधुमेह रोगियों को नारियल पानी कब पीना चाहिए?

Good Friday: गुड फ्राइडे से जुड़ी 6 खास परंपराएं जानिए

ईरान-US युद्ध और खाद का आसन्न संकट, रूस और चीन के फैसले ने बढ़ाई चिंता

श्री हनुमंत स्तवन: अतुल्य शक्ति

तपती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना, नोट करें विधि

अगला लेख