Hanuman Chalisa

Hair Dryer का करती हैं इस्तेमाल तो इन 7 बातों का भी रखें ख्याल

Webdunia
वैसे तो बालों को सुखाने के लिए धूप ही सबसे बेहतर विकल्प है, लेकिन यदि मौसम ठंडा या बारिश का हो, तो बालों को सुखाने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल किया जा सकता है। हां, अगर आप नियमित तौर पर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसके नुकसान और सावधानियों के बारे में जरूर जान लेता चाहिए। 
 
बालों को नया हेयर स्टाइल देने के लिए भी हेयर ड्रायर का इस्तेमाल होता है। लेकिन इसके नुकसान भी जल्द ही दिखाई दे सकते हैं। हेयर ड्रायर का अत्यधिक इस्तेमाल बालों की प्राकृतिक सुंदरता छीन सकता है। वहीं इसके रोजाना इस्तेमाल से बालों में डैंड्रफ, क्लीडेंट, डल एंड ड्राइनेस जैसी समस्याएं बढ़ सकती है और  बाल रूखे व बेजान होकर टूटने लगते हैं। हेयर ड्रायर के नुकसान का एक  प्रमुख कारण इससे निकलने वाली हीट ही है, जो बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाती है औरबालों को दो मुंहा भी बनाती है।
 
सावधानियां - 1  हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि बालों से इसकी दूरी 6-9 इंच की जरूर हो। ऐसा न होने पर बालों में रूखापन बढ़ जाएगा और वे जल्दी टूटने भी लगेंगे।
 
2 हेयर ड्रायर प्रयोग करने से पहले बालों में नरिशमेंट सीरम लगा लें, ताकि ड्रायर की हीट से बालों को ज्यादा नुकसान भी न पहुंचे और बाल मुलायम हो सकें। 
 
3 आपके बालों के प्रकार के अनुसार ही हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करना बेहतर होगा। जैसे कि बाल कर्ली हैं, रूखे हैं, सॉफ्ट हैं या सिल्की हैं, इसके अनुसार आपको तापमान या फिर समय की आवश्यकता होगी। 
 
4 ड्रायर के इस्तेमाल करने से पहले बालों की कंडीशनिंग करना न भूलें। कई बार सही तरीके से इस्तेमाल न किए जाने पर बाल ड्राय होने के साथ-साथ उलझ भी जाते हैं, जो इनके टूटने का कारण बनता है।
 
5 रूखे बालों में जितना हो सके कम ड्रायर का इस्तेमाल करें। कोल्ड ड्रायर का इस्तेमाल करें क्योंकि इसमें आयन ज्यादा होते हैं जो पॉजिटिव होते हैं और हवा में हीट कम होती है। 
 
6 अगर आपके लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल जरूरी है तो बालों की रेगुलर ऑयलिंग करें, ताकि बालों को पर्याप्त पोषण मिल सके। ड्रायर का अधिक इस्तेमाल बालों का पोषण छीन लेता है।
 
7 बालों का मजबूत व पोषित रखने के लिए खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें। आंवला, हरी सब्जी, जूस, दही आदि को अपने खाने में शामिल कर भी बालों को पोषण प्रदान किया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या के श्री रामलला मंदिर पर लोभ का साया

Yoga Day 2026: डिप्रेशन और माइग्रेन से राहत दिला सकते हैं ये 5 योगासन, जानिए सही तरीका

Fathers Day 2026: फादर्स डे 2026: हर पिता की कहानी देती है जीवन का बड़ा सबक

Essay on Father: फादर्स डे पर पिता को समर्पित सबसे बेहतरीन निबंध

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

अगला लेख