Daily Horoscope
✕

बेदाग निखरी खूबसूरत त्वचा पर आपका भी हक है....

Webdunia
बेदाग निखरी त्वचा किसकी ख्वाहिश नहीं होती, उसपर अगर गोरापन भी मिल जाए तो खूबसूरती के मामले में सोने पर सुहागे वाली बात होगी। त्वचा का रंग निखारने और उसे बेदाग खूबसूरती देने के लिए अब बाजार में कई कॉस्मेटिक उपलब्ध हैं लेकिन घरेलू उपाय भी इनसे बिल्कुल कम नहीं है। अगर आप भी चाहते हैं बेदाग गोरापन, तो यह 7 उपाय सिर्फ आपके लिए हैं। जरूर जानिए और पाइए गोरी खूबसूरत त्वचा - 
 
1 उबटन - बेसन में हल्दी, बादाम का पेस्ट और कच्चा दूध मिलाकर उबटन तैयार करें और इसे अपनी त्वचा पर लगभग 15 से 20 मिनट तक लगाए रखें। इसके बाद इसपर पानी डालकर मसाज करते हुए साफ करें। रोजाना ऐसा करने पर आप कुछ ही दिनों में गोरी रंगत पा सकते हैं।
 
2 चिरौंजी या चारोली - चिरौंजी जिसे चारौली भी कहा जाता है, को पीसकर इसका पाउडर बना लें और इसमें कच्चा दूध, हल्दी, नींबू की कुछ बूंदें और शहद मिलाकर लेप तैयार करें। अब इसे  कम से कम 20 मिनट या 1 घंटे तक अपनी त्वचा पर लगाकर रखें। जब यह हल्का सूख जाए तो इसे धो लें। 
 
3 बेसन में खीरे का रस, संतरे का रस और टमाटर का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे अपनी त्वचा पर तब तक लगाकर रखें जब तक यह सूख न जाए। इसके बाद इसे साफ पानी से धो लें। इससे रंग भी निखरेगा और त्वचा बेदाग व चमकदार भी होगी।
 
4 रात को दूध में मसूर की दाल को भि‍गोर रखें और सुबह इसे पीसकर लेप तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर रखें और जब यह हल्का सूख जाए तो चेहरा धोकर इसे साफ कर लें। ऐसा करने से भी त्वचा में गोरापन दिखाई देगा।
 
5  बेसन में आलू का रस और नींबू का रस डालें और इसमें एक चुटकी हल्दी डालकर पेस्ट बना लें। अब इस पैक को त्वचा पर लगाए रखें और आधे घंटे के बाद पानी से धो लें। धीरे-धीरे गोरापन साफ दिखाई देने लगेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख