Hanuman Chalisa

Skin Care Tips : फेस पैक के बाद भी नहीं आता Glow , शर्तिया ये 4 गलतियां कर रहे हैं

Webdunia
ग्‍लोइंग स्किन के लिए कई सारे जतन करते हैं। निखार नहीं आने पर महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्‍तेमाल भी करते हैं। लेकिन चेहरे पर निखार नहीं आता है। वही बेजान और रूखी त्‍वचा। लेकिन हमेशा गलती किसी प्रोडक्‍ट की नहीं होती है। कई बार छोटी - छोटी गलतियां भारी पड़ जाती है। जिस वजह से किसी भी तरह का उपाय स्किन पर असर नहीं करता है। इसके बाद परेशान हो कर केयर करना छोड़ देते हैं। लेकिन आपने कभी गौर किया है आप कहां गलती करते हैं इसलिए किसी भी तरह का उपचार स्किन पर असर नहीं करता है। आइए जानते हैं किस तरह अपनी स्किन की चमक को खोने से रोके। 
 
- अगर आप घर पर कोई फेस पैक लगाते हैं तो उस दौरान 20 मिनट आंख बंद करके सो जाएं। ना ही कुछ खाएं और ना ही कुछ पिएं। अक्‍सर महिलाएं फेस पैक लगाने के बाद कुछ ना कुछ खाती रहती है या किसी से फोन पर बात करने लगेगी। रिलेक्‍स होकर फेस पैक का आनंद लें। 
 
-फेस पैक लगाने के बाद चेहरे को हिलाना नहीं। इससे स्किन में खिंचाव होता है। और चेहरे पर सल पड़ने लगते हैं। 
 
- आपने कोई सा भी फेस पैक लगाया हो उसे 20 मिनट से अधिक नहीं रखें। अगर आपको यह लगता है कि उसे पूरा सूख जाने दें। ऐसा नहीं करें। अगर वह हल्‍का सा भी नर्म रहता है तो उसे गुनगुने या ठंडे पानी से हल्‍के हाथों से धोएं। 
 
- अक्‍सर लोग अपने चेहरे को जोर-जोर से घिसते हैं। उन्‍हें लगता है कि इससे चेहरे पर जमा मेल निकल जाएगा लेकिन यह गलत तरीका है। दरअसल, चेहरे को जोर से नहीं रगड़ते हुए हल्‍के-हल्‍के हाथों से रगड़ें। जोर से घिसने पर चेहरे का जरूरी तेल भी निकल जाता है। इस वजह से चेहरा पूरी तरह से रूखा हो जाता है। साथ ही यह गलती भी कर देते हैं कि चेहरे को गर्म पानी से धो लेते हैं। चेहरे को हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी से ही धोएं। कभी चेहरे पर किसी प्रकार का साबुन नहीं लगाएं। चेहरे की त्‍वचा नाजुक होती है। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

'अष्टांग योग गीत'

प्रेरणादायक कहानी: मीनू की 'कूल' तरकीब: जब परिंदे बने दोस्त

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है 'योग'

नॉर्वे की युवराज्ञी अस्पताल में और बेटा जेल में

Best gifts for dad: फादर्स डे पर अपने पिता को दें इन 5 में से कोई एक यादगार‍ गिफ्ट

अगला लेख