dharma sangrah

Skin Care Tips: चाहते हैं ग्लोइंग और शाइनी त्वचा तो आज से ये 5 गलतियाँ बंद करें

Webdunia
आज के वक्त में हर कोई सुंदर और खूबसूरत दिखना चाहता है| जिसके लिए अथक प्रयास करते हैं| बाजारों से महंगी क्रीम लाते ,हैं महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन गलती हम खुद ही करते हैं| जी हां, इसके बाद प्रोडक्ट्स को दोष देते हैं| प्रोडक्ट्स असर नहीं करते| क्या चेहरा धोने के बाद आपका चेहरा एकदम रुखा हो जाता है? खिंचाव होता है? एकदम ड्राई नजर आता है तो पक्का आप ये 5 गलतियां हर दिन दोहराते  होंगे | ग्लोइंग और शाइनी त्वचा के लिए आज से ही इन 5 गलतियों को फिर कभी नहीं दोहराएंगे|

क्योंकि कुछ छोटी-मोटी गलतियों को करने से हम बचेंगे तो चेहरा खुद ब खुद साफ भी रहेगा और महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो उसका असर भी दिखेगा | जानते हैं चेहरे की सफाई करते वक्त किन बातों का ध्यान रखें -  
1. अब तो कई लोग सर्दियों के मौसम में बहुत ठंड होने पर गर्म पानी से ही  चेहरे को धो लेते हैं और एक-एक दिन करके ऐसे करीब 2 महीने तक गुजर जाते हैं| हर दिन अगर आप गर्म पानी से अपने चेहरे को धोते हैं तो आपके चेहरे की चमक दिन पर दिन खत्म होती जाएगी और वह एक ड्राई स्किन में तब्दील हो जाएगी| इसलिए चाहे कितनी भी ठंड हो भूल कर भी अधिक गर्म पानी से चेहरा नहीं धोएं |

2. कई लोग अपनी बॉडी और फेस  के लिए एक ही तोलिए का इस्तेमाल करते हैं| लेकिन क्या आप जानते हैं तोलिए में मौजूद बैक्टीरिया आपके चेहरे पर भी लग जाते हैं| जिससे चेहरे पर फुंसी, पिंपल और सपोर्ट होने जैसी समस्याएं उभर कर आती है|

3. अगर आप सोचते हैं कि अधिक गर्म पानी से चेहरा धोने पर स्किन ड्राई हो जाती है जो सही है| वही अगर आपको लगता है कि बहुत ठंडे पानी से चेहरा धोने से वह एकदम साफ हो जाएगा तो यह सरासर गलत है| दरअसल बहुत ठंडे पानी से चेहरा धोने से स्किन की पोस्ट की सफाई नहीं हो पाती है, जिससे चेहरे पर गंदगी जमा होने लगती है और बाद में एक्ने की समस्या पैदा होती है|

4. अक्सर लोग बोलते हैं कि वह रोज अपना चेहरा धो कर सोते हैं| लेकिन चेहरा देखकर कभी नहीं लगता कि वह चेहरा धोकर सोते होंगे| ऐसा इसलिए क्योंकि वह अपना मेकअप साफ नहीं करते हैं| ऐसी गलती कभी ना करें अगर आप मेकअप साफ नहीं करते हैं और चेहरा सिर्फ पानी से धो लेते हैं उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है| मेकअप को हमेशा मेकअप क्लीनर से साफ करें इसके बाद चेहरे को धोएं।

5. स्किन टाइप के अनुसार फेस वॉश का चयन करें| अच्छा  नाम सुनकर या ब्रांड का नाम देखकर हम फिर सेगलती करते हैं | लेकिन यह भी ध्यान रखें कि आपकी स्किन  किस तरह की है अगर आपकी स्किन रूखी है तो कभी भी आने वाला प्रोडक्ट यूज ना करें उसे चेहरा और अधिक रुखा हो जाता है। अगर आप सचमुच हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो कभी भी अपने चेहरे पर अलग अलग तरह की फेस वाश यूज ना करें और किसी एक्सपोर्ट की सलाह से ही चेहरे पर फेस वॉश लगाए|

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

अगला लेख