Biodata Maker

सर्दियों में मनचाहा ग्लो पाने के लिए करें मलाई के फेसपैक का इस्तेमाल

Webdunia
4
सर्दियों के मौसम में चेहरे पर निखार और मनचाहा ग्लो लाने के लिए हम हर तरह के उपाय आजमाते है ताकि चेहरे में सॉफ्टनेस भी बनी रहे और निखार भी अगर आप भी चाहती है चेहरे पर कोमलता के साथ निखार भी तो हम आपको इस लेख में एक ऐसे फेसपैक के बारे में बता रहें जिसके इस्तेमाल से आपकी ये चाहत आसानी से पूरी हो सकती है, तो आइए जानते हैं
 
मलाई का इस्तेमाल अगर आप अपनी स्कीन केयर रूटीन में नियमित रूप से करें तो आपको कुछ ही दिनों में इसके रिजल्ट दिखने लगेंगे। आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स जिसे अपनाकर आप कर सकती हैं मलाई का इस्तेमाल अपनी त्वचा में निखार लाने में-
 
चेहरे पर ग्लो के लिए
 
मलाई में कुछ बूंदें नींबू की मिला लें और आधा चम्मच शहद इसमें मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट रखने के बाद साफ पानी से चेहरे धो लें और अपने चेहरे को हाथों से थपथपाकर सुखाएं।
 
त्वचा पर निखार के लिए
 
चेहरे पर निखार के लिए आप मलाई का नियमित इस्मेमाल करें। इसके लिए आप मलाई का उबटन बना सकती हैं। इसके लिए 1 चम्मच मलाई, 1 चम्मच बेसन, आधा चम्मच शहद इन्हें मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 मिनट रखने के बाद चेहरा साफ पानी से धो लें।
 
टैनिंग करें दूर
 
चेहरे की टैनिंग से हैं परेशान तो इसके लिए मलाई बहुत काम आ सकती है। 1 चम्मच मलाई में टमाटर और नींबू का रस मिलाएं। इन्हें अच्छी तरह मिक्स करने के बाद टैनिंग वाली जगह पर लगाएं और इसे चेहरे पर कम से कम 20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद चेहरा साफ पानी से धो लें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अंधेरे में जलती एक अटूट लौ: माता गांधारी देवी का जीवन दर्शन

सुर्ख़ फूल पलाश के...

गांधी महज सिद्धांत नहीं, सरल व्यवहार है

Vastu Remedies: वास्तु दोष निवारण के सबसे असरदार 5 उपाय

क्या डायबिटीज रोगी कीवी खा सकते हैं?, जानें 4 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भारत के स्कूलों में अब छात्राओं को देना होगी ये सुविधाएं, जाने गाइडलाइंस

Guru Ravidas Jayanti: गुरु रविदास जी के बारे में 10 अनसुनी बातें

गुरु हर राय जयंती, जानें महान सिख धर्मगुरु के बारे में 5 खास बातें

अगला लेख