Hanuman Chalisa

Winter Skin Care Tips:सर्दियों में त्वचा को शुष्क होने से बचाएं इन टिप्स से

Webdunia
सर्दी के मौसम में सबसे ज्यादा त्वचा को जो परेशानी होती है, वह है त्वचा का रूखापन, जो त्वचा को बेजान कर देता है और इस रूखेपन से बचने के लिए हम न जानें क्या-क्या नहीं करते। लेकिन इसका कुछ भी असर हमारी त्वचा पर नहीं दिखाई देता, पर कुछ टिप्स को फॉलो कर हम त्वचा के रूखेपन से निजात पा सकते हैं।
 
तो आइए जानते हैं सर्दियों में त्वचा को शुष्क होने से आप कैसे बचा सकते हैं?
 
यदि आपकी आदत है सर्दियों के मौसम में गर्म पानी से नहाने की तो थोड़ा संभल जाएं, क्योंकि ज्यादा गर्म पानी आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। बहुत गर्म पानी से त्वचा की नेचुरल नमी निकल जाती है और त्वचा में रूखापन आने लगता है।
 
अगर आप ठंड के मौसम में बहुत समय तक हीटर में रहते हैं तो यह भी आपकी त्वचा को रूखा करने के कारणों में शुमार है, क्योंकि यह हवा में नमी को कम करने लगता है जिससे त्वचा शुष्क हो जाती है।
 
नहाने में अगर आप साबुन का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं तो इससे भी आपकी त्वचा रूखी हो जाती है इसलिए साबुन का इस्तेमाल कम से कम करें। इसकी बजाय आप मॉइल्ड बॉडी फॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं, साथ ही घरेलू उबटन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
 
नहाने के बाद करें ग्लीसरीन का इस्तेमाल : नहाने के तुरंत बाद हल्के गीले शरीर पर आप ग्लीसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपकी त्वचा को सॉफ्ट रखने में बहुत मदद करेगा।
 
शहद और मलाई का करें इस्तेमाल : आप अपने पूरे शरीर पर इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको 2 चम्मच शहद में 1 चम्मच मलाई मिलाऩा है और नहाने से पहले इसका इस्तेमाल करना है। यह पेस्ट आपकी त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने में बहुत कारगर है।
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

अगला लेख