Dharma Sangrah

बरसात के मौसम में ऐसे करें मेकअप, कि ना हो कोई परेशानी

Webdunia
शादी-ब्याह, पार्टी जैसे खास अवसर तो किसी भी मौसम में आ ही जाते है, फिर चाहे मौसम बरसात का ही क्यों ही न हो। उनमें उपस्थित होना भी बहुत बार जरूरी होता है।


ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि जब मौसम बरसात का हो तब कैसा मेकअप किया जाए जिससे कि यदि अचानक कभी आपको बारिश का सामना करना भी पड़े तो आपका मेकअप खराब न हो और आपका सौन्दर्य बरकरार रहे।

 
1. इस मौसम में वॉटरप्रूफ एवं हल्का-फुल्का मेकअप करें, जो आपके चेहरे को खूबसूरत तो दिखाए ही, साथ ही भीगने पर उसे बदरंग न बनाए।
 
2. बरसात में गीली बिंदी न लगाएं, क्योंकि गीली बिंदी भीगने पर बहने लगेगी, जिससे आपका चेहरा रंग-बिरंगा हो जाएगा। आप चाहे तो वॉटरप्रूफ लिक्विड बिंदी लगाएं अन्यथा बाजार में उपलब्ध स्टिकर वाली, नगों वाली या कुंदन वाली सुंदर-सुंदर बिंदिया लगा सकती हैं, ये फैलती नहीं हैं।

 
3. जहां तक संभव हो, फाउंडेशन और फेस पाउडर का प्रयोग न करें। यदि आवश्यक हो, तो फाउंडेशन लगाने के लिए भीगे नम स्पंज का प्रयोग करें। इससे आपका मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहेगा।
 
4. गाढ़ी और क्रीमी फेस क्रीम के बजाए तरल फेस क्रीम का प्रयोग करें।

ALSO READ: कपूर के तेल के 8 करिश्माई फायदे, आपको भी जरूर जानना चाहिए

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपका फर्स्ट वेलेंटाइन डे है, तो ऐसे करें Valentine Week को सेलिब्रेट

Kiss Day 2026: प्यार जताने के सही मायने और जरूरी सीमाएं

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

Valentine Day Essay: वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन निबंध हिन्दी में

सभी देखें

नवीनतम

Valentines Day Special Foods: वेलेंटाइन डे के लिए 10 सबसे खास रोमांटिक रेसिपीज

Valentine Special: राशि से जानें आपका कौन-सा है बेस्ट लव मैच

महाशिवरात्रि पर किस तरह बनाएं ठंडाई, जानिए विधि Maha Shivratri Thandai

Valentine Day 2026: वैलेंटाइन डे पर बन रहा है ग्रहण योग, राशि के अनुसार पार्टनर को दें ये खास गिफ्ट

वेलेंटाइन डे पर बेहतरीन कविता: सच्चे रिश्ते बनाएं Valentines day poem

अगला लेख