Daily Horoscope
✕

Quarantine Beauty Tips: Lockdown में घर पर करें Fruit Facial

Webdunia
कहते हैं कि यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो रोज एक फल जरूर खाएं। रोज फल खाने की सलाह तो डॉक्टर भी देते हैं। फ्रूट के नियमित सेवन से न सिर्फ आप फिट रहते हैं, बल्कि इनमें मौजूद विटामिन्स आपको खूबसूरत त्वचा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह तो आप सभी जानते हैं कि फलों में खूबसूरती का खजाना छुपा हुआ है। वहीं त्वचा पर फलों को लगाने से आप अपने चेहरे से दाग-धब्बे भी मिटा सकते हैं और मनचाहा ग्लो अपनी त्वचा पर पा सकते हैं।
 
आपने फ्रूट फेशियल के बारे में तो सुना ही होगा और इसे करवाने के लिए पार्लर में जो पैसे वसूले जाते हैं, इस बात से भी आप वाकिफ होंगी। लेकिन जब आप फ्रूट फैशियल को घर पर ही कर सकती हैं, तो बार-बार पार्लर जाने की क्या आवश्यकता? वैसे भी लॉकडाउन की वजह से इस वक्त सभी सैलून बंद हैं। लेकिन इस बात से परेशान होने की कोई जरूरत नहीं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप कुछ आसान तरीकों को अपनाकर घर पर ही फ्रूट फेशियल कर सकती हैं।
 
आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स...
 
क्लींजर
 
इसके लिए कच्चा दूध ले लीजिए। इसमें कुछ बूंदें नींबू की मिलाएं और थोड़ा-सा शहद मिला लें। अब इन्हें अच्छी तरह मिक्स करके अपने पूरे चेहरे पर लगा लें और अपने चेहरे को क्लीन कर लें।
 
फ्रूट स्क्रब
 
इसे बनाने के लिए आप केले को अच्छी तरह से मैश कर लें। इसमें आधा चम्मच शहद मिला लें, साथ ही चावल का आटा मिला लें। इस पेस्ट से चेहरे पर स्क्रब कर लें।
 
मसाज
 
चेहरे पर मसाज करने के लिए केले व पपीते को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसमें 1 चम्मच कच्चा दूध मिला लें। इस पेस्ट से चेहरे पर मसाज करें।
 
फेसमास्क
 
फेसमास्क के लिए केले और पपीते को मिला लें। इसमें आधा चम्मच शहद मिला लें। चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

अगला लेख