biodatamaker

Beauty Tips | खूबसूरत दिखना चाहती हैं, अपनाएं नाइट केयर रूटीन

Webdunia
खूबसूरत और साफ त्वचा की अगर आपको चाहत है तो इसके लिए त्वचा की देखभाल भी पूरी ईमानदारी के साथ करनी पड़ती है।

आप सुबह से लेकर शाम तक अपनी त्वचा का तो पूरा ध्यान रखती ही होंगी। लेकिन क्या आप जानती हैं कि रात के समय त्वचा का विशेषतौर पर ध्यान रखने की जरूरत होती है, क्योंकि रात के समय हमारी त्वचा खुलकर सांस ले लेती है और त्वचा जितनी सोते समय साफ रहेगी, उतनी ही स्वस्थ रहेगी। 
 
तो आइए जानते हैं नाइट केयर रूटीन
 
* दिनभर धूल और गंदगी से आपकी स्किन बेजान हो जाती है जिसकी वजह से पिंपल जैसी समस्या होती है। इसके लिए रात के समय अपने चेहरे को सबसे पहले क्लीजिंग मिल्क से क्लीन करें।
 
* चेहरे को क्लीन करने के बाद आप एक अच्छे फेसवॉश से अपने चेहरे को वॉश करें।
 
* अब अपने चेहरे पर स्क्रब करें जिससे कि आपके चेहरे पर जमी डेड स्कीन निकल जाएं। स्क्रब का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 बार जरूर करें।
 
* अब आप अपने चेहरे पर फेसमास्क का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप चेहरे पर घर पर तैयार फेस मास्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
 
कैसे करें फेसमास्क तैयार आइए जानते हैं
 
* इसके लिए बेसन लें। अब इसमें हल्की-सी हल्दी डालें और दूध व शहद 1-1 चम्मच मिला लें। इस पेस्ट को आप अपने पूरे चेहरे पर लगाए और चेहरा धो लें।
 
* अब आखिरी स्टेप : आप चेहरा धोने के बाद चेहरे पर नाइट क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब घर पर बना एक फेस पैक चेहरे पर लगा सकती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख