Daily Horoscope
✕

Natural Lip Scrubs : खूबसूरत सी मुस्कान को रखें बरकरार, अपनाएं ये खास Tips

Webdunia
एक खूबसूरत मुस्कुराहट आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देती है, वहीं ड्राई व फटे होंठ आपको शर्मिंदा भी कर सकते हैं। अगर आप चाहती हैं सॉफ्ट और गुलाबी होंठ तो इस तमन्ना को पूरा करने के लिए आपको इनकी देखभाल करना भी जरूरी है। हम आपको यहां कुछ ऐसे स्क्रब के बारे में बता रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आप अपनी ये ख्वाहिश पूरी कर सकती हैं। तो आइए जानते है घर में कैसे तैयार करे लिप स्क्रब को?
 
नारियल और शहद लिप स्क्रब
 
शहद और नारियल का तेल सौंदर्य बढ़ाने के लिए किसी जादू से कम नहीं। ये न सिर्फ आपकी त्वचा को निखारता है बल्कि आपके होंठों को भी सॉफ्ट बनाने में बहुत कारगर है। इसे तैयार करने के लिए आपको 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नारियल का तेल लेना है। इसमें ब्राउन शुगर मिला लें। अब इस पेस्ट से कम से कम 5 मिनट तक अपने होंठों पर स्क्रब करें फिर साफ पानी से साफ कर लें।
 
कॉफी और शहद लिप स्क्रब
 
इस स्क्रब को तैयार करने के लिए 1 चम्मच कॉफी लें और सामान्य मात्रा में शहद को भी मिला लें। इनका अच्छी तरह से पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने होंठों पर लगाएं। कुछ देर मसाज करने के बाद इसे साफ पानी से धो लें। इस स्क्रब के इस्तेमाल से आपके होंठ हाइड्रेट भी होंगे और सॉफ्ट भी।
 
गुलाब पंखुड़ियां और मलाई लिप स्क्रब
 
इसके लिए आप गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छी तरह से पीस लें। इसमें आधा चम्मच मलाई और सामान्य मात्रा में शहद मिला लें। इस पेस्ट को अपने लिप्स पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए इसे साफ करे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

अगला लेख