Hanuman Chalisa

नेल पॉलिश हटाना है तो घरेलू रिमूवर पर भी गौर कीजिए...(5 मजेदार विकल्प)

Webdunia
ड्रेसिंग टेबल की दराज यह सोचकर खोलती हैं कि उसमें से रिमूवर निकाल फटाफट से नेल पॉलिश साफ कर लेंगी लेकिन बोतल खाली पाती हैं। खाली बोतल देखते ही आपका चेहरा उतर जाता है। ऐसी स्थिति किसी के भी सामने आ सकती है. पर कितना अच्छा हो अगर आपको नेल पॉलिश हटाने के कुछ दूसरे विकल्प पता हों। जरूरी नहीं कि आप इन्हीं उपायों को अपनाएं लेकिन अगर यह तरीके आपको पता होंगे तो नेल पॉलिश रिमूवर न होने की स्थिति में आपका काम रुकेगा नहीं। 
 
1. अल्कोहल
अगर आपके घर में अल्कोहल है तो आप इसकी मदद से नेल पॉलिश छुड़ा सकती हैं। कॉटन बॉल को लेकर अल्कोहल में डुबा लें और उसे धीरे-धीरे नाखून पर रगड़ें। ऐसा करने से नेल पॉलिश उतर जाएगी। 
 


 
2. सिरका
सिरके की मदद से भी आप नेल पॉलिश उतार सकती हैं। इसे भी कॉटन बॉल की मदद से नाखूनों पर लगाएं। अगर आपको और बेहतर रिजल्ट चाहिए तो सिरके को एक कटोरी में लेकर उसमें कुछ बूंद नींबू के रस की मिला लें। इस घोल से नेल पॉलिश साफ करें। 


 
3. गर्म पानी
नेल पॉलिश छुड़ाने का ये सबसे आसान तरीका है। एक कटोरी में गर्म पानी ले लें और अपने नाखूनों को 10 मिनट तक उसमें डुबो कर रखें। उसके बाद कॉटन से मल लें। पुराना नेल पॉलिश उतर जाएगा। 

 


 

4. टूथपेस्ट
यह  सुनने में भले ही बहुत मजेदार लग रहा हो लेकिन टूथपेस्ट एक बहुत कारगर उपाय है। थोड़ा सा टूथपेस्ट लेकर नाखूनों पर लगा लें। अब इसे कॉटन की मदद से धीरे-धीर रगड़ें। कुछ ही देर में नाखून साफ हो जाएंगे। 
 
5. नेल पॉलिश
क्या आपको पता है हर नेल पॉलिश में रिमूवल का गुण होता है। अगर आपके पास नेल पॉलिश रिमूवर नहीं है तो आप किसी दूसरे नेल पॉलिश को पुराने नेल पॉलिश पर लगाकर तुरंत पोछ लें। ऐसा करने से पुराना पॉलिश उतर जाएगा। 


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

महिलाओं का यौन शोषण यूरोप-अमेरिका में बना नया शौक

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय

अगला लेख