dharma sangrah

खूबसूरत आई लैशेस पाने के लिए मस्कारा लगाते वक्त ना करें ये 4 गलतियां

Webdunia
खूबसूरत और घनी आई लैशेस पाना हर लड़की की चाहत होती है और मस्कारा इस ख्वाइश को पूरा करने में मदद करता है, बशर्ते आपको मस्कारा लगाने का सही तरीका आता हो। आइए, आपको बताएं उन गलतियों के बारे में जो अक्सर लड़कियां मस्कारा लगाते वक्त करती हैं, खूबसूरत आइ लैशेस पाने के लिए आपको इन गलतियों को करने से बचना चाहिए -
 
1. गाढ़ा मस्कारा : अगर आपका मस्कारा गाढ़ा हो गया है तो वह ठीक तरह से लग नहीं पाएगा। इसलिए आप चाहे तो इसे फेंकने की बजाय इसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी डालकर हिला लें। ऐसा करने से आपका मस्कारा दोबारा चिकना और इस्तेमाल करने योग्य बना जाएगा।

ALSO READ: अनचाहे बालों से पाएं मुक्ति, लगाएं ये 3 फेसपैक
 
2. मस्कारा स्टिक : अगर आपका मस्कारा चिकना है लेकिन इसे लगाने वाली स्टिक में मेकअप या गंदगी जमी हुई है, तो इस वजह से भी मस्कारा आई लैशेस पर ठीक से नहीं लग पाता है। मस्कारा स्टिक को साफ करने के लिए आप टीशू पेपर या मेकअप वाइप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

ALSO READ: बालों पर मेहंदी का रंग चढ़ाना चाहते हैं गहरा, तो अपनाएं ये 8 टिप्स
 
3. टच अप : मेकअप किए हुए चेहरे पर तो दोबारा टच अप कर लेती हैं लेकिन ऐसा मस्कारा के साथ ना करें। कई घंटे से लगे हुए मस्कारा पर दोबारा मस्कारा लगाने से आई लैशेस उलझी हुई और भद्दी नजर आ सकती है। इसलिए बेहतर होगा पहले से लगे मस्कारा को आप मस्कारा स्टिक पर जरा सा मेकअप रिमुवर लगाकर पोछ दें, फिर नए सिरे से मस्कारा का कोट लगाएं।

ALSO READ: 40 की उम्र पार बरकरार रखना है चेहरे का निखार, तो लगाएं ये फेस पैक
 
4. कील-सी नुकीली लैशेस : अगर आई लैशेस कड़क-कड़क सी लग रही है तो उन्हें कर्ल करने के लिए मस्कारा स्टिक को लैशेस के रूट्स के पास से ऊपर की ओर धीरे-धीरे रोल करते हुए घुमाएं। इससे आपकी लैशेस कर्ल्ड और लंबी नजर आएंगी।
 

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क

अगला लेख