sundarkand

बरसात में मेकअप को फैलने से बचाएं, 5 टिप्स जरूर अपनाएं

Webdunia
बरसात के मौसम में मेकअप फैलने का सबसे ज्यादा डर होता है। और एक बार यह फैल जाए, तो त्वचा को बदरंग बना देता है और आपका सारा सौंदर्य इसके पीछे छुप जाता है। इस स्थिति से बचने के लिए जरूर पढ़ें यह 5 टिप्स - 
1 इस मौसम में मेकअप का विशेष ध्यान रखें, वाटरप्रूफ एवं हल्का-फुल्का मेकअप करें, जो आपके चेहरे को खूबसूरत तो दिखाए ही, साथ ही भीगने पर उसे बदरंग न बनाए। 

यह भी पढ़ें : फेस्टिव सीजन में दमकती त्वचा के 5 उपाय, जरूर आजमाएं
 
2 जहां तक संभव हो, फाउंडेशन और फेस पावडर का प्रयोग न करें। यदि आवश्यक हो तो फाउंडेशन लगाने के लिए भीगे नम स्पंज का प्रयोग करें। इससे आपका मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहेगा। 
 
3 वॉटरप्रूफ काजल का प्रयोग करें या फिर काजल की जगह जैल आई लाइनर या फिर वॉटरप्रूफ लाइनर का प्रयोग करें। गाढ़ी और क्रीमी फेस क्रीम के बजाए तरल फेस क्रीम का प्रयोग करें। 

यह भी पढ़ें : बारिश का पानी बढ़ाएगा खूबसूरती, जानें 5 बेतरीन टिप्स
 
4 ट्रेडिशनल मेकअप कर रही हैं तो गीली बिंदी न लगाएं, क्योंकि गीली बिंदी भीगने पर बहने लगेगी जिससे आपका चेहरा रंग-बिरंगा हो जाएगा। अगर आप डिजाइन वाली बिंदी लगा सकती हैं तो वाटरप्रूफ लिक्विड बिंदी लगाएं अन्यथा बाजार में मिलने वाली स्टिकर वाली, बिंदिया लगा सकती है
 
5  ब्लशर का प्रयोग कर रही हैं, तो वॉटरप्रूफ, क्रीमी ब्लशर का प्रयोग करें। सूखे सिंदूर के स्थान पर रेडीमेड स्टिक वाले सिंदूर का ही प्रयोग करें, यह गीले होने पर बहता नहीं है।

यह भी पढ़ें : बरसात में होती है बालों में चिपचिपाहट, जानें 5 उपाय
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क

अगला लेख