Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Karwa Chauth 2023 Mehndi Design: करवा चौथ के सिंपल मेहंदी डिजाइन

Advertiesment
हमें फॉलो करें karwa chauth 2023 mehndi design
karwa chauth 2023 mehndi design
करवा चौथा व्रत कार्तिक माह की कृष्ण चतुर्थी के दिन रखा जाता है। इस साल करवा चौथ 1 नवंबर को मनाया जाएगा। वैसे तो भारत के हर राज्य में करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है लेकिन उत्तर भारत में यह पर्व बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है और विवाहित महिलाएं सोलह श्रृंगार कर चांद को देख पूजा करती हैं।

सोलाह श्रृंगार में मेहंदी का बहुत महत्व है। करवा चौथ की थाली और आपके हाथों में मेहंदी होना बहुत ज़रूरी है। इस पर्व को खास बनाने के लिए आप मेहंदी के ये खास डिजाईन ट्राई कर सकते हैं। यह डिजाईन इंदौर की मेहंदी आर्टिस्ट दीपाली जैन द्वारा बनाए गए हैं। चलिए देखते हैं इन खुबसूरत karwa chauth 2023 mehndi design को....
karwa chauth 2023 mehndi design

1. इस करवा चौथ आप यह मेहंदी लगा सकते हैं। यह डिजाईन काफी सुंदर और खास है। साथ ही साधारण मेहंदी से यह डिजाइन काफी क्रिएटिव भी है। आप अपनी क्रिएटिविटी के साथ इस डिजाइन को और भी खूबसूरत बना सकते हैं। अगर आपका हाथ लंबा है तो यह डिजाइन आपके हाथों में बहुत सुंदर लगेगा। 
karwa chauth 2023 mehndi design

2. यह डिजाइन भी बहुत खूबसूरत है। इस करवा चौथ 2023 को खास बनाने के लिए आप यह डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। इस मेहंदी को और भी सुंदर बनाने के लिए आप कलरफुल मेहंदी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 
karwa chauth 2023 mehndi design

3. अगर आप भरमा मेहंदी लगाना चाहते हैं तो यह स्टाइल आपके लिए परफेक्ट है। साथ ही लंबी डिजाईन की जगह इस तरह का पैटर्न आपके हाथों में बहुत अच्छा लगेगा। अगर आपका हाथ छोटा और गोल है तो यह डिजाईन आपको ज़रूर ट्राई करना चाहिए। 
karwa chauth 2023 mehndi design

4. अगर आप इस करवा चौथ दुल्हन की तरह सजना चाहते हैं तो आप इस तरह की भरमा मेहंदी लगा सकते हैं। आप छोटे और सिंपल डिजाईन की मदद से इस पुरे लुक को बना सकते हैं। साथ ही आप अनुसार भी डिजाइन बना सकते हैं। इस मेहंदी को आप जितनी बारीकी से बनाएंगे यह उतनी ही अच्छी लगेगी। 
karwa chauth 2023 mehndi design

5. यह मेहंदी भी काफी प्यारी और यूनिक है। अगर आप mehndi back hand design ढूढ़ रहे हैं तो यह डिजाईन आपके लिए परफेक्ट है। लंबे हाथों में यह डिजाईन और भी खुबसूरत लगेगी। ध्यान रहे कि हाथों के पीछे मेहंदी लगाने से पहले आप नाख़ून में नेल पेंट लगा लें जिससे मेहंदी नाख़ून में न लगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्षितिज का अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन 2023 सम्पन्न