Hanuman Chalisa

Kajal At Home : इन आसान टिप्स की मदद से घर में बनाएं काजल

Webdunia
जब भी खूबसूरती की बात आती है तो इसमें आखों का जिक्र जरूर होता है। आंखों की खूबसूरती को बयां करने के लिए कई गाने भी बने, जैसे 'तेरे मस्त-मस्त दो नैन...'। भई इन कजरारे नैनों को और भी ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक बनाने का काम करता है आपका काजल। यदि आप बहुत ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं करतीं तो सिर्फ काजल लगाकर भी बला की खूबसूरत लग सकती हैं। हम में से ऐसी कई लड़कियां भी हैं, जो बिना काजल के घर से निकलना भी पसंद नहीं करती हैं। लेकिन यदि इस वक्त आप मार्केट के काजल का इस्तेमाल करने से बचना चाहती हैं तो हम इस लेख में आपको बता रहे हैं कि कैसे आप घर पर ही कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर काजल बना सकती हैं।
 
तो आइए जानते हैं घर में काजल कैसे बनाएं, जो अधिक समय तक काम करें।
 
घी का काजल कैसे बनाएं?
 
सामग्री:
 
1 कटोरी देसी घी
दीये के लिए बाती
एक कांसे की प्लेट
 
अब आपको 1 कटोरी या फिर दीये में घी लेकर उसमें बाती को लगाना है और दोनों कोनों से पकड़कर उसे घी में अच्छी तरह से डुबोकर रख लें। अब जब बाती घी में अच्छी तरह डूब जाए तो इसे जला लें। इसके ऊपर कांसे की प्लेट को इस तरह रखें कि इस प्लेट का आधा हिस्सा दीये के ऊपर और आधा जमीन पर आ जाए। इस तरह यह प्लेट दीये को थोड़ा ढंक लेगी।
 
अब ऐसे ही दीये को जलता छोड़ दें। अब इन सबको ऐसे ही छोड़ दें। लगभग 3-4 घंटे में प्लेट के ऊपर काजल जम जाएगा। अब इसे साफ चाकू से निकालकर एक साफ शीशी में भरकर रख लें। जरूरत के अनुसार साफ उंगली से लेकर आंखों में लगा लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

31 मई 1893 भारत के आत्मगौरव और स्वामी विवेकानंद की ऐतिहासिक यात्रा

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar Jayanti: रानी अहिल्याबाई की 301वीं जयंती, जानें इतिहास, प्रेरणादायी विचार और शुभकामनाएं

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

अगला लेख