भागती जिंदगी में कैसे हो 5 मिनट में तैयार, जानिए ये 5 Beauty Hacks

Webdunia
आज के वक्त में हर कोई काफी व्यस्त रहता है। लेकिन महिलाएं अधिक व्यस्त रहती है अगर वह जॉब करती है तो। ऐसे में 5 मिनट में भी उन्हें तैयार होना पड़ता है लेकिन कई बार आपको भी पता नहीं होता है आपकी हालत कैसी हो रही है और आप ऑफिस चले जाते हैं। ऐसी भागती हुई जिंदगी में कुछ ब्यूटी हैक्स है जिन्हें आजमा कर आप 5 मिनट में रेडी भी हो जाएंगी और अच्छी भी लगेगी। 
 
तो आइए जानते हैं क्या है वे ब्यूटी हैक्स- 
 
1. सबसे पहले अगर आपको सुबह अपने को संवारने का समय नहीं मिलता है तो रात को ही फेस वॉश कर गुलाबजल लगाकर सोएं। नाइट क्रीम भी लगाकर सो सकते हैं। सुबह आपका चेहरा एकदम खिला हुआ और साफ नज़र आएंगा। ऐसे में आप सिर्फ काजल और लिप ग्लॉस भी लगा सकती है। 
 
2. फाउंडेशन और कंसीलर की जगह आप सिर्फ बीबी या सीसी क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकती है। इससे आपका फेस एकदम साफ हो जाएगा। 
 
3. अगर आपके पास आई मेकअप का समय नहीं है तो आप सिर्फ लिप ग्लॉस या लिपस्टिक भी हल्की सी आंखों पर लगा सकती है। इसके बाद उसे हल्के हाथों फैला लें। 
 
4. चेहरे की थोड़ी बहुत देखभाल कर लेते हैं लेकिन हाथ पैर की नहीं कर पाते हैं। ऐसे हाथों पर शाइन के लिए तेल लगाएं। वहीं पैरों की फटी ऐड़ियों के लिए आप मोजे पहनकर उन्हें छुपा सकते हैं। ऐसे में रात को हर दिन पैर धो कर उस पर वैसलिन या तेल लगा लें। इससे पैरों की नमी बरकरार रहेगी। 
 
5. अगर आपके पास बाल धोने का वक्त नहीं है और बालों में तेल आ गया है तो आप टेलकम पाउडर लगाकर बाल बना सकती है। बालों की जड़ में हल्का सा टेलकम पाउडर लगा लें और मोटे दांत वाले कंघे से बाल बनाएं। 

ALSO READ: Health tips : गर्मी में इन 4 बीमारियों का रहता है अधिक खतरा, जानिए क्या हैं
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या आपको भी पसंद है चाय के साथ नमकीन खाना? सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

ऑफिस के लिए 5 best corporate outfit ideas, जानिए किन आउटफिट्स से मिलेगा परफेक्ट प्रोफेशनल लुक

खाने के बाद चबाएं एक पान का पत्ता, सेहत को मिलेंगे ये 7 गजब के फायदे

अपने नाखूनों की देखभाल करने के लिए, अपनाएं ये बेहतरीन Nail Care Tips

सूप पीने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान, सेहत को मिलेंगे 2 गुना फायदे!

सभी देखें

नवीनतम

स्टील, एल्युमीनियम और मिट्टी, कौन सा बर्तन है सबसे अच्छा? जानिए फायदे और नुकसान

मंडे ब्लूज़ से हैं अगर आप भी परेशान, तो ये खाएं ये सुपरफूड्स

आपके खाने में कितनी होनी चाहिए Fiber की मात्रा, जानें फाइबर क्या है और क्यों है ये जरूरी

White Discharge से हैं परेशान तो इस बीज का करें सेवन, तुरंत मिलेगी राहत

इंटिमेट एरिया में जलन या इरिटेशन की है परेशानी, चावल के पानी से मिलेगी राहत

More