Hanuman Chalisa

शादियों के सीजन में दिन के समय का मेकअप करते हुए बरतें ये 11 सावधानियां

नम्रता जायसवाल
शादियों का सीजन शुरू हो चुका है ऐसे में आपको 2-3 दिन तक सभी कार्यक्रम के लिए मेकअप करके तैयार होने की जरूरत पड़ती है। मेकअप करते हुए आपको समय का जरूर ध्यान रखना चाहिए। सुबह, दोपहर और शाम का मेकअप एक ही जैसा नहीं होता। यदि आप समय का ध्यान रखे बिना ही चेहरे पर भरपूर मेकअप करेंगी, तो हो सकता है कि आप हंसी का पात्र बन जाए। 
 
कई लड़कियों और महिलाओं को नहीं मालूम होता कि उन्हें दिन के समय यानी कि दोपहर में कैसा मेकअप करना चाहिए। इसी समस्या को हल करने के लिए आइए, आपको बताएं कि दिन के समय में आपका मेकअप कैसा होना चाहिए -    
 
1. दिन में हमेशा ही हल्का व कम से कम मेकअप करें।
 
2. आंखों व त्वचा पर कोई भी उत्पाद इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन टोन पर जरूर ध्यान दे।
 
3. स्किन टोन के अनुसार ही मेकअप के उत्पाद का चयन करें। त्वचा का असल रंग छुपाकर खुद को गौरा दिखाने की कोशिश कतई न करें।
 
4. याद रखें, मेकअप का मतलब है आप जैसी है उसमें ही बेहतर दिखना। अगर आप सही उत्पाद चुनकर मेकअप करेंगी, तो फिर चाहे आपका रंग जो भी हो, मेकअप के बाद आप खूबसूरत दिखेंगी।
 
5. खूबसूरत दिखने के लिए फाउंडेशन और कंसीलर का सही तालमेल रखना जरूरी है। फाउंडेशन के रंग से मिलता झुलता ही कॉम्‍पैक लगाएं।
 
6. किसी भी समय के मेकअप में आप काजल लगा सकती है, इससे आपकी आंखों की सुंदरता बढ़ती है और ये कभी भी लुक को हैवी नहीं करता।
 
7. दिन के समय शादी-पार्टी के कार्यक्रम में जा रही हैं तब तो आई लाइनर और मस्कारा लगा सकती है, लेकिन यदि साधारण अवसर के लिए तैयार हो रही है, तो दिन के मेकअप में इसे लगाना अवॉयड भी कर सकती है।
 
8. दिन में आंखों का मेकअप करते हुए हल्के रंग के आई शैडो का इस्‍तेमाल करें। दिन में आंखों पर केवल इतना मेकअप ही आपको खूबसूरत दिखाने के लिए काफी होगा।
 
9. दिन में ब्लशर लगाने से बचा जा सकता है।
 
10. दिन के मेकअप में कही भी शिमर का इस्तेमाल न करें तो बेहतर होगा।
 
11. दिन में होंठो पर आप चाहे तो केवल लिप ग्लॉस लगा सकती है। शादी-पार्टी हो तो हल्के या मीडियम रंग की लिपस्टिक लगा सकती है। दिन में कभी भी डार्क कलर की लिपस्टिक न लगाए जैसे रेड या ब्राउन।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

अगला लेख