Hanuman Chalisa

How to Apply Lipstick : जानिए लिपस्टिक लगाने का सही तरीका, अपनाएं खास टिप्स

Webdunia
बिना लिपस्टिक के मेकअप पूरा हो ही नहीं सकता। हम में से अधिकतर महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें लिपस्टिक लगाना पसंद तो है, पर उसे लगाने का सही तरीका नहीं पता। जी हां, हम लिपस्टिक लगाते समय कई गलतियां करते हैं, क्योंकि हमें इससे लगाने का सही तरीका पता ही नहीं है। तो आइए बिना देरी किए जानते हैं लिपस्टिक लगाने का सही तरीका स्टेप-बाई-स्टेप।
 
लिपस्टिक लगाने के लिए होंठों को पहले स्क्रब करना जरूरी है, क्योंकि हमारे होंठों पर जमी डेड स्कीन लिप्स की नमी छीन लेती है जिस वजह से लिपस्टिक लगाने पर होंठ सूखे-सूखे-से नजर आने लगते हैं और होंठों के ऊपर पपड़ियां नजर आने लगती हैं इसलिए होंठों को स्क्रब जरूर करें।
 
स्क्रब तैयार करने के लिए आपको शकर में शहद और कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलानी हैं। इसे आप अच्छी तरह से अपने होंठों पर स्क्रब करें और साफ पानी से धो लें।
 
इसके बाद होंठों को सॉफ्ट रखने के लिए पेट्रोलियम जैली या लिप बाम का इस्तेमाल करें। फिर कुछ देर के लिए इन्हें लगा रहने दें। इससे आपके होंठ सॉफ्ट हो जाएंगे।
 
लिपस्टिक लगाने से पहले आप लिप लाइनर पेंसिल की मदद से होंठों पर आउटलाइन बनाएं और अपने होंठों को शेप दें। अपने निचले और ऊपर के होंठ के कॉर्नर भी कवर करें। लिप लाइनर पेंसिल की मदद से लिप्स के अपर हिस्से पर v शेप बनाएं और अपने पूरे होंठों को इससे कवर कर लें।
 
अब बारी आती है आपकी लिपस्टिक की, तो अपने पसंदीदा रंग की लिपस्टिक लगाएं। सबसे पहले पहले कॉर्नर्स कवर कीजिए और फिर बीच का हिस्सा कवर कीजिए। कोशिश करें कि आप लिपस्टिक ब्रश की मदद से ही लगाएं। ऐसा करने से आप लिपस्टिक अच्छी तरह से लगा पाएंगी।
 
लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे, इसके लिए आप एक टिशू पेपर लें। इसे अपने होंठों के ऊपर रखें और पाउडर ब्रश की मदद से अपने होंठों पर पावडर लगाएं। ऐसा करने से आपकी लिपस्टिक अच्छी तरह से सेट हो जाएगी और लंबे समय तक टिके रहेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

Story for Kids: बच्चों के लिए कल्पनाशील कहानी: आइसक्रीम वाला पहाड़ और पिघलती खुशियां

आल्हा जयंती कैसे और कब मनाई जाती है?

summer cooling tips: नौतपा में आग उगलेगी धरती, जानें Nautapa में घर पर राहत पाने के 7 घरेलू तरीके

अगला लेख