थ्रेडिंग के बाद त्वचा पर दाने निकल आते है? तो आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

Webdunia
कई महिलाओं की त्वचा थ्रेडिंग करवाने के बाद लाल हो जाती है तो किसी को त्वचा पर दाने उभर आते हैं साथ ही जलन और दर्द भी होता है। थ्रेडिंग के बाद होने वाली ऐसी ही समस्याओं को दूर करने के लिए हम आपको बता रहे हैं 5 घरेलू नुस्खे, जो आपको जरूर आजमाना चाहिए -
 
1 खीरा :
थ्रेडिंग करवाने के बाद जलन वाली जगह पर करीब 2-3 मिनट तक खीरे को रहें। इसकी ठंडी तासीर से जलन वाली जगह पर जल्द ही राहत मिलेगी।
 
2 गुलाब जल :
थ्रेडिंग के बाद अक्सर लोगों की त्वचा पर लालीमा आ जाती है। इसे दूर करने के लिए गुलाब जल लगाएं। गुलाब जल त्वचा के दाने भी ठीक करने में मददगार होता हैं।

ALSO READ: सीढ़ियां चढ़ते हुए होता है मांसपेशियों में खिंचाव? तो जानिए राहत पाने के 5 उपाय
 
3 कच्चा दूध :
दूध का चेहरे पर इस्तेमाल करने से त्वचा का रूखापन दूर हो जाता है। उसी तरह थ्रेडिंग के बाद भी आपकी त्वचा रूखी हो जाती है, ऐसे में कच्चे दूध को रूई की मदद से अपनी आईब्रो के आस-पास लगा लें। इससे फर्क आपको खुद महसूस होगा।
 
4 चंदन :
चंदन भी त्वचा को कई फायदे देता है। आप थ्रेडिंग के बाद चंदन का लेप लगा सकती हैं, इससे जलन और दर्द कम हो जाता है।
 
5 बर्फ :
कई बार थ्रेडिंग करवाने के बाद त्वचा पर दाने निकल आते हैं। ऐसे में आप अगर उस जगह पर बर्फ लगाएंगी तो इससे आपके दाने बैठ जाएंगे और जलन भी कम हो जाएगी।
 
 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

10 लाइन नरक चतुर्दशी पर निबंध हिंदी में

पुष्य नक्षत्र पर पत्नी को दें ये उपहार, लक्ष्मी माता की कृपा से कभी नहीं होगी धन की कमी

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

क्या प्यूबिक एरिया में शेविंग क्रीम से बढ़ती है डार्कनेस

सभी देखें

नवीनतम

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

अगला लेख
More