rashifal-2026

रूखी त्वचा से बचाएगा घर पर बना मॉइश्चराइजर, ये रहे 5 टिप्स

Webdunia
सर्दी के दिनों में त्वचा रूखी, फटी और बेजान हो जाती है, जिसके लिए अतिरिक्त पोषण और चिकनाई की आवश्यकता होती है। इसके लिए बाजार से विशेष मॉइश्चराइजर लाने के बजाए, आप घर पर ही बना सकते हैं, नैचुरल ग्रीसी मॉइश्चराइजर। जानिए 5 कारगर उपाय - 
 
1 ग्लिसरीन - घर पर रखे हुए मॉइश्चराइजर में कुछ मात्रा में ग्लिसरीन मिलाएं और पहले से ज्यादा मॉश्चर पाएं। इसके अलावा ग्लिसरीन में गुलाबजल और नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें, इसे रात में सोने से पहले लगाएं। सुबह तक आपकी त्वचा मुलायम हो जाएगी। 
 
2 नारियल तेल - वैसे नारियल अपने आप में एक बेहतरीन पोषण युक्त मॉश्चराइजर है, लेकिन अगर आप इसे सीधे इस्तेमाल नहीं करना चाहें तो तेल की कुछ मात्रा मिलाकर आप घर पर ही अपने मॉइश्चराइजर को चिकनाईयुक्त बना सकते हैं।
 
3 घरेलू वैसलीन - नारियल तेल के साथ वैक्स को पिघलाकर घर पर ही वैसलीन या जैल तैयार किया जा सकता है, जो त्वचा को फटने से बचाने का सरल और प्रभावी उपाय है। आप इसे लोशन की तरह भी प्रयोग कर सकते हैं।
 
4 बटर - शिया बटर या कोकोआ बटर आपके मॉइश्चराइजर को और भी पोषण युक्त और चिकनाई भरा बनाने में मददगार होगा। इसके अलावा दूध की मलाई भी बेहतर है, लेकिन इसे रात को इस्तेमाल करना ज्यादा सही होगा, ताकि त्वचा पर गंदगी न चिपके।
 
5 पेट्रालियम जैली - होंठ, कोहनी, टखने आदि पर रूखापन हटाने के लिए इसका इस्तेमाल बढ़िया विकल्प है। यह त्वचा पर एक सुरक्षा परत की तरह कार्य करेगा और उसे फटने से बचाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं

प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

सभी देखें

नवीनतम

क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे

Shivaji Maharaj Essay: मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज पर उत्कृष्ट निबंध

राहुल गांधी में बदलाव की संभावना नहीं

कविता: बेटी

नकारात्मक ऊर्जा का अंत: घर में रोज जलाएं इस चीज का धुआं, दूर होगी कलह और क्लेश

अगला लेख