Hanuman Chalisa

Hariyali Teej 2020 : हरियाली तीज पर Makeup से पहले लगाएं ये Facepack और पाएं जादुई निखार

Webdunia
16 श्रृंगार का महिलाओं के जीवन में खास स्थान है, वहीं बात जब किसी त्योहार की हो तो ऐसे में महिलाएं किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखना चाहतीं। इस खास अवसर पर महिलाएं अपने मेकअप पर भी पूरा ध्यान देती हैं। लेकिन इस मौसम में उमस और नमी के कारण चेहरे पर ज्यादा ऑइल आने के कारण मेकअप का लंबे समय तक टिके रहना जरा मुश्किल होता है और आपका मेकअप खराब हो सकता है। यदि आप भी इस परेशानी से बचना चाहती हैं, तो हम आपको एक ऐसे फेसपैक के बारे में बता रहे हैं जिसे यदि आप मेकअप से पहले इस्तेमाल करती हैं तो आपका मेकअप लंबे समय तक टिके भी रहेगा, साथ ही चेहरा फ्रेश भी नजर आएगा।
 
जी हां, उड़द की दाल के इस जादुई फेसपैक से आप फ्रेश और ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं। इसके लिए आपको 1 दिन पहले उड़द की दाल को भिगोकर रखने की जरूरत है, साथ ही बादाम को भी आपको रातभर भिगोकर रखना है।
 
आइए जानते हैं कैसे तैयार करें फेसमास्क?
 
उड़द की दाल को रातभर भिगोकर रखें।
अगले दिन इसे पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
बादाम भी आपको भिगोकर रखने हैं और अगले दिन इसका पेस्ट तैयार करना है।
उड़द की दाल और बादाम का पेस्ट इन्हें सामान्य मात्रा में मिला लें।
अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
फिर धीरे-धीरे मसाज करते हुए साफ पानी से चेहरे को साफ कर लें।
इसके बाद आप अपना मेकअप करना शुरू करें।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

June 21 Yoga Day: विश्व योग दिवस क्या है? जानें वर्ष 2026 की थीम

योगा डे 2026: ध्यान क्या है, सुदर्शन क्रिया, सक्रिय ध्यान या भावातीत ध्यान?

Essay on Father: फादर्स डे पर पिता को समर्पित सबसे बेहतरीन निबंध

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

Inspirational Yoga Poem: स्वास्थ्य लाभ पर बेहतरीन हिन्दी कविता: योग जीवन का अमृत

अगला लेख