biodatamaker

Hair Spa At Home : खूबसूरत शाइनी बाल के लिए घर पर ही करें हेयर स्पा, जानिए टिप्स

Webdunia
खूबसूरत बालों की चाहत हर किसी की होती है। ऐसा शायद ही कोई दिन हो, जब खूबसूरत और शाइनी बाल पाने के बारे में हम नहीं सोचते हों। यदि हम सही समय पर इन पर ध्यान नहीं देते हैं, तो ये दिन-प्रतिदिन रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। 
 
लेकिन सिर्फ सोचने भर से काम नहीं चलता। अगर आप खूबसूरत शाइनी बाल की चाहत रखती हैं, तो इसके लिए आपको उनकी देखभाल भी उसी तरह करनी पड़ेगी।
 
जब भी बालों की देखभाल की बात आती है, तो सबसे पहले हमारे जेहन में हेयर स्पा का नाम जरूर आता, क्योंकि हेयर स्पा के जरिए हम हमारे बालों की सही तरीके से देखभाल कर पाते हैं लेकिन हर बार पार्लर का रुख करना मुमकिन नहीं हो पाता।
 
लेकिन इस बात से परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान से टिप्स जिसे अपनाकर आप घर में ही अपने बालों की देखभाल कर सकती हैं यानी कि आप घर में ही कर सकती हैं हेयर स्पा। आइए, जानते हैं।
 
कैसे करें घर में हेयर स्पा?
 
बालों को स्वस्थ रखने के लिए इसे पर्याप्त पोषण देना भी जरूरी होता है। इसके लिए अच्छी तरह से अपने बालों की तेल से मालिश करें जिससे कि आपके बालों को पोषण मिल सके।
 
स्टीमिंग
 
अब अपने बालों में आप स्टीम (भाप) लें। भाप की सहायता से ऑइल आपके बालों की जड़ों तक जाएगा। इसे लेने के लिए आप गर्म पानी में तौलिया डुबोकर उसे अच्छी तरह से निचोड़ लें और अपने बालों में लपेटकर रख लें। यह प्रक्रिया 2 से 3 बार करें।
 
इसके बाद आप आप नारियल तेल में कंडीशन को मिला लें और इसे अच्छी तरह मिक्स करने के बाद अपने बालों पर लगा लें। 15 मिनट के बाद अपने बालों को धो लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

अगला लेख