Hanuman Chalisa

Holi Tips : होली के त्योहार पर मस्ती के साथ ही रखें खुद का भी ख्याल

Webdunia
होली एक ऐसा त्योहार है जिसके रंग में मिलकर लोग अपने सारे गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे के गले मिलते हैं, एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। यह त्योहार जितना मस्तीभरा है, उतना ही इस त्योहार में खुद की देखभाल करना और सावधानियां बरतना जरूरी हो जाता है, क्योंकि इस रंगों के त्योहार में त्वचा, बालों और हमारी आंखों को केमिकल रंगों की वजह से नुकसान भी पहुंच सकता है तो इस त्योहार कुछ छोटी-छोटी बातों का अगर हम ध्यान रखें तो इन तमाम समस्याओं से बचा जा सकता है।
 
तो आइए, जानते हैं इस रंगों के त्योहार में मस्ती के साथ ही कैसे रखें खुद का भी ख्याल।
 
सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि जब भी घर से बाहर निकलें तो तैलीय चीज अपनी त्वचा पर जरूर लगाएं, जैसे ऑइल, क्रीम, मलाई जिससे कि आपके चेहरे पर आपकी त्वचा पर रंग न चढ़ सके और इसे निकालने में आसानी रहे।
 
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें घर से बाहर जाने से पहले। इसे आधे घंटे पहले जरूर लगा लें। वहीं होली में केमिकल रंगों से परहेज करने में समझदारी है। ये रंग आपकी त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
 
यदि होली खेलते समय आपकी आंखों में कर्लर चले भी गया हो तो अपनी आंखों को रगड़ें बिलकुल भी नहीं। सबसे पहले अपनी आंखों को साफ पानी से धो लें, क्योंकि केमिकल से बने रंग आपकी आंखों को प्रभावित कर सकते हैं इसलिए इसका पूरा ध्यान रखें।
 
होली खेलते समय चश्मा जरूर पहनें जिससे कि आपकी आंखों में रंग न जा सके, वही ऑर्गेनिक रंगों का ही इस्तेमाल करें ताकि आपकी आंखों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो सके।
 
होली की मस्ती में थोड़ी समझदारी भी रखें। ध्यान रहे कि कीचड़-मिट्टी से आप दूर रहें। इससे आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है।
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

अगला लेख