biodatamaker
✕

Skin Care Tips: कैसे करें हर्बल फेशियल जानिए 8 जरूरी बातें

Webdunia
स्वस्थ और दमकती त्वचा के लिए क्लीनअप और फेशियल अब जरूरत बन चुका है लेकिन इसमें केमिकल युक्त सौंदर्य प्रसाधनों का उपयोग त्वचा को हानि पहुंचा सकता है। अगर आप भी अपनी त्वचा को सुरक्षित रखना चाहती हैं तो अपनाएं यह हर्बल फेशियल टिप्स, और पाएं प्राकृतिक रूप से दमकती त्वचा - 
 
यूं करें क्लींजिंग :  हर्बल फेशियल की शुरुआत में चेहरे एवं गर्दन की सफाई करें। इसके लिए 1 टेबलस्पून चावल के आटे में दही मिलाकर पेस्ट बनाएं एवं चेहरे एवं गर्दन पर अच्छी तरह मलें। फिर चेहरा धोकर साफ तौलिए से थपथपाकर पोछ लें।
 
जरूरी है मालिश : क्लींजिंग के बाद बारी है मसाज की। मालिश के लिए मलाई में कुछ बूंद बादाम का तेल मिलाकर प्रयोग करें। मालिश गर्दन से आरंभ करते हुए क्रमशः ठोड़ी, मुंह, नाक, गाल और माथे पर करें। मालिश हमेशा हल्के हाथ से नीचे से ऊपर की ओर तथा गोल-गोल घुमाते हुए करें। इस क्रिया से रक्तसंचार बढ़ेगा तथा आप स्वयं को तनावमुक्त महसूस करेंगी। अंत में उंगलियों के पोरों से पूरे चेहरे को थपथपाएं।
 
हर्बल स्टीम : मालिश के पश्चात चेहरे पर भाप लें। एक बर्तन में पानी उबालकर थोड़ी नीम की पत्तियां डाल दें। अब तौलिए को सिर पर रखकर तौलिए से तपेली ढंकते हुए 5-7 मिनट भाप लें। फिर ब्लैकहेड रिमूवर की सहायता से ब्लैकहेड निकालें। अब तौलिए से चेहरा पोंछकर फेसपैक लगाएं।
 
होममेड फेसपैक : फेसपैक लगाते समय अपनी त्वचा की प्रकृति का ध्यान अवश्य रखें। भौंहों एवं आंखों के घेरों पर फेसपैक न लगाएं।
 
ड्राय स्किन के लिएः 2 टेबलस्पून मसूर दाल के आटे में थोड़ा-सा जैतून का तेल एवं ग्लिसरीन मिलाकर लगाएं।
 
नॉर्मल स्किन के लिएः 1 चम्मच ऑरेंज पील पावडर एवं गुलाब जल मिलाकर लगाएं।
 
ऑइली स्किन के लिएः 2 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी, 1/2 चम्मच शहद एवं गुलाब जल मिलाकर लगाएं।
 
फेसपैक लगाने के 1/2 घंटे बाद चेहरा धोकर तौलिए से थपथपाकर पोंछ लें। हल्का मॉश्चराइजर लगाएं और अब देखिए कि आपकी त्वचा कितनी खुश लग रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

अगला लेख