Hanuman Chalisa

Hair Growth Tips: महीने भर में बढ़ जाएंगे बाल अगर रोज करेंगे ये 5 काम

बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए इन 5 टिप्स को करें फॉलो

WD Feature Desk
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (13:18 IST)
Hair Growth Tips
  • नियमित रूप से बालों की तेल मालिश करें।
  • केले का हेयर मास्क आपके बालों के लिए वरदान है।
  • बालों को हर 3-4 महीने में ट्रिम करवाएं।
Long Hair Tips : कई लोगों को लंबे और खुबसूरत बाल पसंद होते हैं। लंबे और घने बाल आपकी पर्सनालिटी को भी बेहतर बनाते हैं। आज की इस खराब लाइफस्टाइल और प्रदूषण के कारण बाल झड़ने की समस्या काफी अधिक बढ़ गई है। साथ ही कई लोगों के बालों की ग्रोथ भी बहुत धीरे होती है। इस कारण से उनके बाल जल्दी नहीं बढ़ते हैं और पतले बालों की समस्या भी होने लगती है। ALSO READ: बालों में लगाएं विटामिन E और सरसों तेल, फिर देखें कमाल
 
बालों को लंबा करने के लिए उनकी देखभाल करना ज़रूरी है। बेहतर देखभाल से ही आप अपने बालों को लंबा कर सकते हैं। नियमित रूप से इन उपाय को करने से आपके बालों की ग्रोथ बढ़ेगी। साथ ही बाल झड़ना या टूटने जैसी समस्या से भी आपको राहत मिलेगी। आइए जानते हैं कि कैसे आप महीने भर में लंबे बाल कर सकते हैं (Hair Growth Tips)....
1. तेल से करें मालिश : बालों को लंबा बनाने के लिए नियमित रूप से बालों में तेल की मालिश करना ज़रूरी है। अक्सर बिजी लाइफस्टाइल के कारण हम अपने बालों में तेल डालना भूल जाते हैं और बिना तेल डाले ही बाल धो लेते हैं। बालों को सेहतमंद रखने के लिए शैम्पू करने से 1-2 घंटे पहले बालों में तेल की मालिश करें। आप नारियल तेल, बादाम तेल, रोजमेरी तेल जैसे तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 
2. रोज बाल धोने से बचें : आज के समय में प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण हमारे बाल बहुत अधिक खराब हो जाते हैं और उन्हें धोने की ज़रूरत होती है। ऐसे में कई लोग रोज बाल धोते हैं या 1 दिन छोड़कर बाल धोना पसंद करते हैं। बालों को अधिक धोने से स्कैल्प कमजोर होता है और बालों की जड़ भी प्रभावित होती है। ऐसे में हफ्ते में 1-2 बार ही बाल धोएं। 
 
3. केले का हेयर मास्क लगाएं : बाल न बढ़ने का सबसे बड़ा कारण दो मुंह बाल होते हैं। ऐसे में आपको बार-बार बाल कटवाने पड़ते हैं। इस समस्या से बचने के लिए बालों में केले का हेयर मास्क लगाएं। इस मास्क की मदद से बालों में दो मुंह की समस्या कम होगी। 
 
4. बालों को ट्रिम करवाएं : अक्सर बालों को बढ़ाने के लिए हम सालों तक बालों को ट्रिम नहीं करवाते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है क्योंकि बालों की ग्रोथ के लिए बालों को ट्रिम करना ज़रूरी है। ऐसे में आप हर 3-4 महीने बालों को ट्रिम ज़रूर करवाएं। 
 
5. हाइड्रेशन है ज़रूरी : बाल न बढ़ने का एक कारण डिहाइड्रेशन भी है। हमारे शरीर को पर्याप्त पानी की ज़रूरत होती है लेकिन कई बार हम आपने हाइड्रेशन का ध्यान नहीं रखते हैं। इस कारण से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। शरीर में पानी की कमी होने के कारण बालों में रुसी की समस्या हो सकती है। बाल झड़ने का कारण पानी की कमी भी हो सकती है। 
ALSO READ: लंबे और घने बालों के लिए लगाएं अंगूर के बीज का तेल

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख