Hanuman Chalisa

ऐसे हेयरकट जो आपकी खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद

Webdunia
- मोनिका पाण्डेय 
 
जब भी हमें हेयरकट लेना होता है हम सोच में पड़ जाते हैं कि कौन सा हेयरकट लें और कौन सा नहीं लें। अगर ये हेअरकट लेंगे तो मुझ पर ये सूट करेगा या नहीं, ऐसे तमाम तरह के प्रश्न हमारे मन में आते हैं। कभी-कभी तो ऐसा भी हो जाता है कि हम दूसरों को देखकर कोई ऐसा हेयरकट कर लेते हैं, जो हमारे ऊपर बिल्कुल भी नहीं जंचता है। अगर आप भी हेयरकट करवाने के बारे में सोच रही हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत हेल्पफुल साबित हो सकता है। 
 
आइए जानते हैं- 
 
यू कट-      
अगर आप सिंपल में कोई कट लेने के बारे में सोच रही हैं। तो आप यू कट ले सकती हैं। इसमें आपके ज्यादा बाल भी नहीं कटते हैं और आपको लंबे बालों के साथ एक यूनिक लुक भी मिल जाता है। साथ ही यह हेयरकट आसानी से सभी पर जंच भी जाता है। 
 
फूल लेयर्स-  
अगर आप किसी शादी पार्टी के फंक्शन के लिए हेयरकट लेने का सोच रही हैं तो आप फूल लेयर्स कट ले सकती हैं। यह आपको बहुत ही प्यारा लुक देता है। इस कट में आपके बालों की लंबाई पर कुछ ज्यादा खास असर नहीं पड़ता है। अगर आपके हेयर स्ट्रेट हैं तो आपके लिए यह बहुत अच्छा हेयर कट है। 
 
फेदर कट- 
यह कट आपके बालों की लंबाई को बनाए रखने के साथ-साथ आपको एक नया लुक देता है। आप इस हेयरकट को शादी-पार्टी या रेग्युलर लुक के हिसाब से भी ले सकती हैं। इस कट में आपको आगे से पीछे तक मल्टीपल लेयर मिलता है जो आपकी खूबसूरती को और भी अधिक बढ़ा देता है। 
 
फ्रंट कट- 
फ्रंट कट एक शानदार हेयरकट है। जिसमें आगे की तरफ फ्लिक्स और पीछे आपके बाल लंबे होते हैं। अगर आपका फेस कट स्क्वेयर या राउंड में शेप है तो यह कट आप पर काफी अच्छा लगेगा। आप बेझिझक इस कट को ले सकती हैं।
 
चॉपी कट-  
यह हेयरकट आपके लुक को बिलकुल ही चेंज कर देता है ये हेयरकट नेक तक होता है। इस हेयरकट में आपके बालों को थोड़ा कर्ल किया जाता है साथ ही आपको मैशी लुक मिलता है। वेस्टर्न वियर के साथ यह हेयरकट काफी अच्छा लगता है। अगर आप अपने बालों को यूनिक लुक देना चाहती हैं तो आप चॉपी हेयरकट ले सकती हैं।  
 
hair care
ALSO READ: क्या सर्दियों में socks पहनकर सोना चाहिए?

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

नवीनतम

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख