Hanuman Chalisa

Hair Care : जानिए मेहंदी सिर में लगाने के सौंदर्य लाभ

Webdunia
हाथों पर रचने वाली खूबसूरत मेहंदी के तो आप दीवाने होंगे ही, इसके ब्यूटी के फायदे जानेंगे तो और भी पसंद करने लगेंगे इसे। जानिए आपके सौंदर्य को निखारने में कितनी कारगर है यह मेहंदी।
 
अगर आप बालों की समस्या से परेशान हैं तो मेहंदी लगाने से आपकी सारी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। मेहंदी एक नेचुरल कंडीशनर का काम करता है, जो आपके बालों को सिल्की को बनाता ही है, साथ ही बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाता है।
 
आइए जानते हैं, मेहंदी सिर पर लगाने से क्या-क्या सौंदर्य लाभ होते हैं?
 
मेहंदी में दही, आंवला पाउडर, मैथी पाउडर मिलाकर घोल तैयार करें और इसे बालों में लगाएं। 1 से 2 घंटे बालों में रखने के बाद बाल धो लें। ऐसा करने से बाल काले, घने और चमकदार होते हैं।
 
मेहंदी को दही के साथ मिलाकर और इसमें नींबू का रस मिलाने से बालों से डेंड्रफ की समस्या से निजात मिलती है।
 
अगर बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं, तो मेहंदी में चायपत्ती का पानी मिलाकर रातभर भिगोकर रख दें और इसे सुबह लगा लें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में एक बार किया जा सकता है।
 
मेहंदी बालों को कंडीशनर करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके लगातार इस्तेमाल से आपके बाल घने और मजबूत हो जाते हैं। यह आपके बालों के रूखे क्यूटिकल्स को नरम बनाती है, साथ ही उनमें चमक भी लाती है।
 
मेहंदी के इस्तेमाल से आपके बाल लंबे होते हैं। इसमें मैथी के दाने मिलाकर लगाने से इसका फायदा जल्दी नजर आता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

नवीनतम

कविता: लाल किला तुझे सलाम

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

अगला लेख