Hanuman Chalisa

फेशियल योगा : क्या, क्यों और कैसे करें

Webdunia
अगर आप बहुत बिजी है और अपनी केयर करने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो अपने शेड्यूल से सिर्फ 10 मिनट का समय निकाल कर ये फेशियल योगा ट्राई करें। यह योगा इसीलिए भी जरूरी है क्योंकि यह चेहरे की मसल्स को तंदुरुस्त रखने के साथ-साथ चेहरे की झुर्रियां, मुरझाए चेहरे को आकर्षक और खूबसूरत बनाता है।

यहां हम आपको बता रहे हैं 10 मिनट में फेशियल योगा करने के खास टिप्स। 
 
फेशियल योगा कैसे करें-  
 
1 गर्दन सीधी रखकर आईब्रो ऊपर-नीचे करें।
 
2 भौहें सिकोड़ें, माथे पर आड़े व खड़े सल डालें।
 
3 गर्दन सीधी रखें व ऊपर-नीचे देखें।
 
4 आंखों को गोल घुमाएं दोनों दिशा में।
 
5 आंखों पर हथेली रगड़कर कुछ देर रखें।
 
6 सुबह व रात आंखों को ठंडे पानी से धोएं।
 
7 नथुने फुलाएं व ढीला छोड़ दें।
 
8 पूरा मुंह खोलें व बंद करें।
 
9 जबड़ा दाएं-बाएं हिलाएं।
 
10 होठों को सिकोडें व फैलाएं।
 
11 दांत दिखाएं व बंद करें।
 
12 मुंह से फुग्गा फुलाएं।
 
13 दांत पर दांत रखकर जमकर दबाएं।
 
14 गर्दन की चमड़ी को खीचें, जबड़ा टाइट करें।
 
15 दस तक गिनते हुए गर्दन को पीछे ले जाएं।
 
16 मुंह में पानी भरकर हिलाएं।
 
17 सोने के पहले प्रतिदिन चेहरे को साफ करें। यदि आप वर्किंग वूमन हैं तो डीप क्लीजिंग मिल्क से साफ करें।
 
व्यायाम के अतिरिक्त संतुलित खान-पान आपकी त्वचा में असली चमक लाता है। अतः पर्याप्त पानी पिएं, भोजन में दूध, दही, सलाद, फल, हरी सब्जियां अवश्य लें। सूर्य की तेज किरणों से बचें व धूप का चश्मा लगाएं। 
 
इंटरनेशनल योगा डे पर इस बार आप अपनी स्किन की फिटनेस की तरफ एक नया कदम बढ़ाएं। इन योगा टिप्स को आजमाएं। यह फेशियल योगा 8-10 से 20 बार प्रतिदिन 5 से 7 मिनट तक करें। इससे आपको 15 दिन में ही फर्क नजर आने लगेगा।

ALSO READ: महामारी ने बदले Beauty Trends, इन 5 चीजों का बढ़ेगा चलन

ALSO READ: नारियल तेल के एक नहीं अनेक फायदे, जानिए Beauty Benefit

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

Father's Day Wishes 2026: फादर्स डे पर अपने पापा को भेजें ये भावुक संदेश और शुभकामनाएं

पिता के अनमोल, निस्वार्थ और गहरे प्यार को समर्पित एक बेहद मार्मिक कविता: जिल्द हूं मैं, वो पन्ना हैं

belly fat yoga: योगा डे 2026: तोंद कम करने के 5 परफेक्ट योगासन, कोई भी 1 करें

International Yoga Day 2026: रोज सिर्फ 5 मिनट करें यह प्राणायाम, शरीर और मन को मिलेंगे 5 बड़े फायदे

Eye Health Yoga: योगा डे 2026: आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए 5 नुस्खे

अगला लेख