Hanuman Chalisa
✕

रूप चतुर्दशी पर निखारेंगे अापका रूप, 5 जादुई उबटन

Webdunia
रूप चौदस जिसे रूप चतुर्दशी या नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है, इस दिन सबटन लगाकर स्नान करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन सूर्योदय से पहले उबटन लगाकर स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और रूप निखरता है। इस रूप चौदस पर यह 5 प्रकार के उबटन निखारेंगे आपका रूप... 
 
1 बेसन, हल्दी और चंदन पाउडर को मिलाकर इसमें गुलाबजल डालें और गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।  अब इस पेस्ट को उबटन की तरह चेहरे और शरीर के विभिन्न अंगों पर लगाएं और जब यह आधा सूख जाए, तो स्नान कर लें।
 
2 तिल को रातभर दूध या पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसका पेस्ट तैयार करके उबटन की तरह प्रयोग करें। यह न केवल आपके निखार को बढ़ाएगा बल्कि ठंड से भी त्वचा की रक्षा करेगा।
 
3 कच्चे दूध में बेसन और हल्दी मिलाकर लेप तैयार करें और इसे शरीर पर लगाएं। त्वचा के रूखेपन से बचने का यह एक बेहतर तरीका है। यह आपकी त्वचा को मॉश्चर देगा और रूप निखारेगा। 
 
4 नीम और तुलसी की पत्तियों को पीसकर लेप तैयार कर लें और इसे चेहरे व पूरे शरीर पर लगाएं। यह एंटीबायोटिक की तर‍ह काम करेगा और त्वचा के कीटाणुओं का नाश कर त्वचा को स्वस्थ बनाएगा। 
 
5 एक चम्म्च चावल का आटा लेकर इसमें बराबर मात्रा में शहद और गुलाबजल डालें और अच्छी तरह मिलाकर लेप तैयार करें।  इस लेप को लगाने से त्वचा मुलायम बनेगा और उस में कसाव भी आएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख