Dharma Sangrah

Skin Care Tips: अंडे के फेसपैक से पाएं बेदाग निखरी त्वचा

Webdunia
4
ये बात तो आप जानते ही होंगे कि अंडे के फेसपैक को चेहरे पर लगाने से कई त्वचा संबंधी समस्याएं दूर होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि त्वचा की अलग-अलग समस्याओं को दूर करने के लिए अंडे के अलग-अलग प्रकार से फेसपैक बनाए जा सकते हैं। आइए, आपको अंडे के 3 प्रकार के फेसपैक बनाने की विधि बताते हैं -
 
विधि 1 : अंडा-शहद-गुलाब जल फेसपैक (सुकोमल त्वचा के लिए)
 
1 एक अंडे के साथ 1 चम्मच शहद, जैतून तेल की कुछ बूंदें और गुलाब जल के 2 बड़े चम्मच मिलाएं।
 
2 इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
 
3 अंडा-शहद-गुलाब जल का ये फेस पैक आपकी त्वचा को चिकनी और सुकोमल बनाकर, दांग-धब्बे मिटाने में मदद करता है।
 
विधि 2 : अंडा-दही फेसपैक (चमकती-दमकती त्वचा के लिए)
 
1 दही और अंडे के पीले मिश्रण में 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं।
 
2 अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर पूरी तरह सूख जाने तक छोड़ दें।
 
3 अब इसे हल्के गर्म पानी से धो लें। यह पैक स्वाभाविक रूप से चमकती त्वचा प्राप्त करने में मदद करता है।
 
विधि 3 : अंडा-शहद फेसपैक (त्वचा का कालापन कम करने और उजला निखार लाने के लिए)
 
1 एक अंडे का सफेद हिस्सा और 1 बड़ा चम्मच शहद अच्छी तरह से मिलाएं।
 
2 चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
 
3 यह पैक त्वचा के कालेपन को कम करके रंग में निखार लाने में मदद करता है।
 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Gantantra Diwas 2026: गणतंत्र दिवस पर सेना के शौर्य पर निबंध

Republic Day Recipes 2026: इस गणतंत्र दिवस घर पर बनाएं ये 'तिरंगा' रेसिपी, हर कोई करेगा आपकी तारीफ!

Happy Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर भेजें ये 10 शानदार बधाई संदेश और स्टेटस, बढ़ जाएगी देश की शान

Republic Day Speech 2026: बच्चों के लिए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का सबसे शानदार भाषण

Republic Day Essay 2026: गणतंत्र दिवस 2026: पढ़ें राष्ट्रीय पर्व पर बेहतरीन निबंध

सभी देखें

नवीनतम

गणतंत्र दिवस पर विशेष व्यंजन, पकवान, और रेसिपी: देशभक्ति के साथ स्वाद का आनंद लें

Republic Day Poem: गणतंत्र दिवस पर वीर रस की यह कविता, रगों में भर देगी जोश और देशभक्ति

अमीर लोगों की 8 आदतें जो बदल देंगी आपका जीवन | Money Mindset

गणतंत्र दिवस पर कविता: तिरंगा लहराए आकाश में ऊंचा

Happy Basant Panchami Status 2026: बसंत पंचमी पर अपनों को भेजें ये 10 जादुई शुभकामना संदेश और स्टेटस, बरसेगी मां सरस्वती की कृपा

अगला लेख