घर पर बना ये बॉडी पॉलिशिंग स्क्रब देगा कम खर्च में सेलून जैसा निखार
आसानी से बनने वाले इस बॉडी पॉलिशिंग स्क्रब के आगे महंगा ट्रीटमेंट भी है फेल
Publish Date: Mon, 24 Jun 2024 (07:20 IST)
Updated Date: Sat, 22 Jun 2024 (18:48 IST)
आमतौर पर बॉडी पॉलिशिंग ब्यूटी पार्लर में करवाने वाला एक महंगा ट्रीटमेंट है पर इसे बहुत आसानी और कम खर्च में घर पर भी किया जा सकता है। चेहरे की खूबसूरती का ख्याल तो हम सभी रखते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शरीर को भी देखभाल की जरूरत होती है। चेहरे के साथ-साथ हमारे शरीर की डेड स्किन को निकालना जरूरी होता है, जिसके लिए बॉडी पॉलिशिंग एक बेहतर विकल्प माना जाता है। आज इस आलेख में हम आपको घर पर आसानी से तैयार होने वाले बॉडी पॉलिशिंग स्क्रब बनाने की विधी बता रहे हैं।
ALSO READ: सेब के सिरके से केमिकल फ्री तरीके से करिए बालों की समस्या का समाधान
कॉफी और चीनी
स्किन के लिए कॉफी को भी लाभकारी माना गया है। बताया जाता है कि कॉफी एक नेचुरल स्क्रब के रूप में कार्य कर सकता है। साथ ही यह त्वचा की कोमलता और चमक को बरकरार रख सकता है। वहीं, अगर चीनी की बात करें तो इस पर हुए शोध बताते हैं कि यह त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ उसे चमकदार बनाए रखने के लिए लाभकारी माना गया है।
बनाने की विधी:
-
एक कटोरी में आधा कप चीनी लें और उसमें आधा कप कॉफी मिलाएं।
-
फिर उसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार करें।
-
अब इस मिश्रण से पूरे बॉडी की स्क्रबिंग करें।
-
इसके बाद गुनगुने पानी से नहा लें।
-
अंत में नारियल तेल से पूरे बॉडी का मसाज करें
बादाम, दूध और शहद
बादाम और दूध स्वास्थ के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि बॉडी पॉलिशिंग के लिए इसके इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। इस पर हुए एक शोध में जिक्र मिलता है कि मलाई त्वचा की रंगत में निखार ला सकता है तो वही बादाम त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ उसे नमी भी प्रदान करता है।
इसके अलावा, शहद में भी मॉइश्चराइजिंग गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की नमी को बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते है।
बनाने की विधी:
-
एक कटोरी में 4 चम्मच बादाम पाउडर, दो चम्मच शहद और एक चम्मच मलाई मिला लें।
-
अब इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर अच्छी तरह से लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
-
समय पूरा हो जाने के बाद हल्के हाथों से बॉडी को स्क्रब करें।
-
अंत में साफ तैलिए को भिगोकर शरीर को पोछ लें।
सावधानी :
बॉडी पॉलिशिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाले किसी भी पदार्थ का इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। जैसा कि हमने लेख में बताया कि घर बैठे बॉडी पॉलिशिंग करने बहुत ही आसान है, बशर्ते कुछ बातों का ध्यान रखा जाए। चलिए अब हम आपको उन टिप्स के बारे में भी बता देते हैं, जिसका ध्यान बॉडी पॉलिशिंग के समय रखना चाहिए:
-
बॉडी पॉलिशिंग के समय स्क्रबिंग की प्रक्रिया को जोर से न करें। इससे त्वचा छिल सकती है।
-
बॉडी पॉलिशिंग के तुरंत बाद धूप में न निकलें।
-
बॉडी पॉलिशिंग के मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
-
बॉडी पॉलिशिंग के लिए शाम के समय का ही चुनाव करें।
-
अगर त्वचा से जुड़ी किसी प्रकार की गंभीर समस्या है तो बॉडी पॉलिशिंग से बचें।
-
सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को भी बॉडी पॉलिशिंग से परहेज करना चाहिए।
-
बॉडी पॉलिशिंग महीने में एक बार ही करें।
WD Feature Desk
Publish Date: Mon, 24 Jun 2024 (07:20 IST)
Updated Date: Sat, 22 Jun 2024 (18:48 IST)