Hanuman Chalisa

Raksha Bandhan : Dark Mehandi लगाना चाहते हैं, तो पढ़ें यह 10 टिप्स

Webdunia
शादी ब्याह हो या तीज त्योहार, मेहंदी के बिना हर खास अवसर अधूरा सा लगता है। गहरे रंग में रची मेहंदी वाले हाथ और भीनी- भीनी महक तीज-त्योहार या शादी के माहौल को सुहाना कर देते हैं। राखी का त्योहार भी नजदीक है। ऐसे में बिना मेहंदी के त्योहार की रौनक अधूरी-सी लगती है। अगर आप भी चाहते हैं, सबसे गहरी हो आपके हाथ की मेहंदी, तो पढ़ें यह 10 टिप्स - 
 
1 मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ करें और नीलगिरी या मेहंदी का तेल जरूर लगाएं। यह तेल बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है।
 
2  मेंहदी को आप जितना अधि‍क समय हाथों में लगाए रख सकते हैं लगाएं, लेकिन कम से कम 5 घंटे तक मेहंदी उसी तरह लगी रहने दें। उसे निकालें नहीं।
 
3  मेहंदी जब हल्की-हल्की सूख जाए, तो उसे पर नींबू और शक्कर का मिश्रण लगाएं, ताकि वह सूखने के बाद निकले नहीं। इस मिश्रण का प्रयोग मेहंदी को अपने स्थान पर चिपकाए रखने के लिए होता है।
 
4  जब भी मेहंदी को अपने हाथ से निकालें, हाथों पर पानी न लगनें दें, अन्यथा मेहंदी का रंग गहरा होने की संभावना कम हो जाएगी।
 
5  मेहंदी का रंग हल्का होने पर आप इसपर बाम, आयोडेक्स, विक्स या सरसों का तेल लगा लें। यह सभी चीजें हथेली को गर्माहट देती हैं, जिससे मेहंदी का रंग धीरे-धीरे गहरा हो जाता है।
 
6 आप अगर चाहें तो मेहंदी वाले हाथों पर लौंग का धुंआ भी ले सकते हैं। शादियों में यह तरीका मेहंदी का गहरा करने के लिए अपनाया जाता है। इसके अलावा लोग मेहंदी पर अचार का तेल भी लगाते हैं।
 
7 मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए एक पारंपरिक और व्यवसायिक तरीका है, चूना। जी हां, बगैर पानी लगाए मेहंदी वाली हथेलियों पर चूना रगड़ने से भी मेहंदी का रंग गहरा होता है।
 
8  मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए एक बहुत अच्छा तरीका है, कि जब आप मेहंदी लगवाते हैं उसके बाद उसे हल्का सूखने दें और फिर किसी कंबल या रजाई से मेहंदी को ढंक दें। अगर रात के समय मेहंदी लग रही है, तो सबसे अच्छा तरीका है कि रजाई ओढ़कर सो जाएं। इससे गर्माहट मिलेगी और मेहंदी का रंग गहरा होगा।
 
9 अगर आप चाहते हैं कि मेहंदी अच्छी तरह से रचे, तो उसे सुखाने की जल्दी कभी न करें। जल्दी सूखने पर मेहंदी जल्दी निकलने भी लगेगी, और रंग भी नहीं चढ़ सकेगा। इसलिए उसे प्राकृतिक तरीके से सूखने दें।
 
10 किसी भी कार्यक्रम या त्योहार पर  कार्यक्रम के लिए मेहंदी लगाते समय ध्यान रखें कि कार्यक्रम से एक या दो दिन पहले ही मेहंदी लगाएं, ताकि उसका रंग सही समय पर गहरा हो जाए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

अगला लेख