Hanuman Chalisa

Chandan facepack: मनचाहा निखार देगा चंदन पाउडर का यह बेहतरीन फेसमास्क

Webdunia
Chandan facepack
 
त्वचा को खूबसूरत और चमकदार बनाने की जब भी बात आती है, तो चंदन पावडर का जिक्र जरूर होता है जिसका प्रयोग बहुत पुराने समय से कई उपचारों के लिए किया जाता है। चंदन के इस्तेमाल से आप खूबसूरत और ग्लोइंग स्कीन पा सकते हैं। यह न केवल आपकी त्वचा को सॉफ्ट और चमकदार बनाता है, बल्कि त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करने में भी कारगर है।
 
तो आइए जानते हैं चंदन पावडर के बेहतरीन फेसमास्क, जो आपको दे मनचाहा निखार।
 
त्वचा पर मौजूद कील-मुंहासों से अगर आप परेशान हैं, तो आपकी परेशानी का हल है चंदन पावडर का लेप। चंदन पावडर और गुलाब जल को समान मात्रा में मिला लें। अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाकर कम से कम 15 मिनट के लिए छोड़ दें। यह आपकी त्वचा को ठंडक तो देगा ही, साथ ही त्वचा में मौजूद कील-मुंहासे भी धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे।
 
एंटीएजिंग के लिए चंदन बहुत फायदेमंद है। आपको एंटीएजिंग फेसपैक बनाने के लिए अंडे का पीला भाग लेना है और इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। अब इसमें 1 चम्मच चंदन पावडर मिला लें और इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाकर कुछ समय तक के लिए छोड़ दें। जब यह सूख जाए तब धो लें। इससे चेहरा टाइट बनेगा और उसमें झुर्रियां नहीं पड़ेंगी।
 
कच्चे दूध में आधा चम्मच चंदन पावडर मिला लें। इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे छुड़ा लें। यह त्वचा पर मौजूद टैनिंग को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है।
 
अगर आप चेहरे पर बार-बार पसीना आने से परेशान हैं तो आपकी यह परेशानी चंदन के फेसपैक से दूर हो सकती है। चंदन चेहरे पर ठंडक का अहसास करवाता है। आपको करना सिर्फ इतना है कि चंदन का पावडर लें। इसमें गुलाब जल और कच्चा दूध मिला लें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करके अपने पूरे फेस पर लगाएं और कुछ देर बाद चेहरा साफ पानी से धो लें।

ALSO READ: इन 8 Immunity Booster Food का करें सेवन, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

ALSO READ: Benefits Of Garlic With Hot Water : गर्म पानी के साथ लहसुन के फायदे
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

अगला लेख