दिवाली से पहले मुंहासों से पीछा छुड़ाना है? तो 5 तरीके अपनाएं

Webdunia
पांच दिनों के त्यौहार दीपावली पर लोगों का एक-दूसरे के घर आना-जाना और मिलना-झुलना लगा ही रहता हैंं। ऐसे में आप कतई नहीं चाहेंगी कि चेहरे पर मुंहासों की वजह से अच्छी न देखें। अगर अभी से ही आप मुंहासों से पीछा छुड़ाने के उपाय आजमाना शुरू कर देंगी, तो हो सकता है कि समय रहते ही मुंहासों का नामो निशान अपने चेहरे से हट जाए।  

आइए, जानते हैं मुंहासों से पीछा छुड़ाने के 5 उपाय - 
 
1. अगर हार्मोनल असंतुलन या फिर पित्त के कारण मुंहासे हो रहे हैं, तो आपको अपना खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित और नियंत्रित करने की जरूरत है। खास तौर से तैलीय और अधिक मसालेदार चीजों के सेवन से बचें।
 
2. गर्मी और त्वचा के तैलीय हो जाने के कारण होने वाले मुंहासों के लिए आप चंदन पाउडर का प्रयोग कर सकते हैं, यह काफी असरदार है। गुलाबजल में चंदन पाउडर मिलाकर लगाएं और खुद असर देखें।
 
3. रिफाइंड और प्रोसेस्ड फूड से बचें, साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नींबू युक्त गर्म पानी या ग्रीन टी जैसी चीजों का सेवन करें। इससे शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलेंगे जो मुंहासों का कारण बनते हैं। 
 
4. कुछ दिनों के लिए नैचुरल डाइट पर रहें, जिसमें ज्यादा से ज्यादा सलाद, उबली सब्जियां, दही, छाछ आदि शामिल हो और खाने में ज्यादा घी, लेत या मसालों का प्रयोग न किया जाए।
 
5. मौसमी फल और जूस का सेवन हमेशा फायदेमंद होता है। इसके अलावा मुलतानी मिट्टी का फेस पैक लगाने से भी मुंहासे ठीक होंगे और त्वचा का अतिरिक्त तेल कम हो जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

8 वेजिटेरियन फूड्स जो नैचुरली कम कर सकते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल, जानिए दिल को हेल्दी रखने वाले सुपरफूड्स

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

क्या है सिटींग वॉकिंग का 2 पर 20 रूल? वेट लॉस और ब्लड शुगर मैनेज करने में कैसे कारगर?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को हुआ प्रोस्टेट कैंसर, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी, लक्षण और उपचार

पुण्यतिथि विशेष : युवाओं के लिए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के अनमोल विचार

गर्मियों में सनस्क्रीन के फायदे देती है घर पर बनने वाली ये लाल ड्रिंक, जानिए कैसे बनाएं

अपनी बेटी को दें वेदों से प्रेरित सुंदर नाम, जानें उनके गहरे अर्थ

घर के चिराग को दें वेदों से प्रभावित नाम, दीजिए बेटे के जीवन को एक सार्थक शुरुआत

अगला लेख