suvichar

ठंड के मौसम में मॉइश्चराइजर लगाने से पहले इन 7 बातों का रखें ख्याल...

Webdunia
यदि आप सोचते हैं कि मॉइश्चराइजर की जरुरत आपकी त्वचा को केवल ठंड के मौसम में होती है तो आप गलत सोच रहे हैं। मॉइश्चराइजर एक ऐसा ब्यूटी प्रोडक्ट है जो 12 महीने इस्तेमाल करना चाहिए।

इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी त्‍वचा कोमल व मुलायम बनी रहती है। लेकिन सिर्फ इसकी परतें ही नहीं चढ़ाना है बल्कि इसे सही तरीके से लगाना भी उतना ही जरुरी है।  
 
तो आइए जानते हैं मॉइश्चराइजर लगाने का सही तरीका और इसे लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...     
 
1. सबसे पहले तो सही मॉइश्चराइजर का चुनाव करें। हर किसी की त्वचा अलग-अलग होती है। किसी की ऑइली, किसी की नार्मल तो किसी की ड्राय। ऐसे में अपनी त्‍वचा के अनुसार मॉइश्चराइजर चुनें। 
 
2. ऑइली त्वचा पर ऑइली फ्री या नार्मल मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं। नार्मल त्वचा पर नार्मल मॉइश्चराइजर वहीं ड्राय त्वचा के लिए ऑइल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं।  
 
3. मॉइश्चराइजर में एसपीएफ प्रॉपर्टी होगी तो और भी अच्छा होगा यह आपको सन प्रोटेक्शन भी देगा। 
 
4. मॉइश्चराइजर लगाने का सही समय है नहाने के बाद या जब भी आप हाथ-मुंह धोएं उसके बाद यानी हमेशा त्वचा की सफाई करने के बाद ही इसे लगाएं तब यह त्‍वचा के अंदर तक जाकर त्‍वचा को कोमल बनाएगा। 
 
5. त्वचा की गंदगी साफ किए बिना मॉइश्चराइजर कभी न लगाएं। गंदगी व मेली त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाने से पिंपल्स भी हो सकते हैं। 
  
6. मॉइश्चराजर को अंगुलियों के पोरों की सहायता से डॉट्स में लगाएं, इसके बाद गोलाई में मसाज करते हुए लगाएं। इससे त्वचा को नरिशमेंट मिलेगा और ग्लो आएगा। 
 
7. मॉइश्चराइजर को सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, गले, हाथ व पैरों पर भी लगाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, जानिए इस सुपरफ्रूट के 6 हेल्दी फायदे

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

घर में यदि गैस और इंडक्शन दोनों नहीं है, तो इन 5 आसान तरीकों से फटाफट पकेगा खाना

सभी देखें

नवीनतम

Mahavir Jayanti: महावीर जयंती 2026: भगवान महावीर के 5 उपदेश और जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

मोदी-ट्रंप की 'हॉटलाइन' पर मस्क के 'लॉग-इन' पर सवाल, कूटनीति या बिजनेस डील?

Benefits of desi ghee: देसी घी खाने के 10 अद्भुत फायदे, आप शायद ही जानते होंगे

नर्मदा के निमाड़ी अंचल में बसा 'विमलेश्वर तीर्थ'

अगला लेख