biodatamaker
✕

सावधान, क्या आप भी गंदे हो चुके मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करती हैं? जानिए इन्हें साफ करने के तरीके

Webdunia
जब मेकअप की बात हो तो मेकअप ब्रश की बात न हो, ऐसा जरा मुश्किल ही है। बिना मेकअप ब्रश के मेकअप सामग्री का इस्तेमाल करना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप नियमित मेकअप करती है तो मेकअप ब्रश जल्दी गंदे हो जाते हैं, ऐसे में अगर उन्हें लंबे समय तक साफ नहीं किया गया तो इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं जो त्वचा की कई समस्याओं के लिए जिम्मेदार होते हैं।
 
आइए, जानते हैं मेकअप ब्रश को साफ करने के 5 आसान से टिप्स -
 
1 मेकअप ब्रशेस को साफ करने का सबसे आसान तरीका है कि पानी में थोड़ा सा माइड साबुन घोलें। अब इनमें ब्रशेस को डालकर, कुछ देर रहने दें फिर हाथों से अच्छी तरह से साफ करलें। इसके बाद सूखे टिशू व मुलायम कपड़े से इन्हें पूछ लें।
 
2 एक मग पानी में थोड़ा सा शैंपू और ऑलिव ऑयल मिलाएं। अब इस घोल में ब्रशेस को कुछ मिनट के लिए डुबोकर रखें। इसके बाद उ उन्हें बाहर निकालकर साफ पानी से धो लें।
 
3 ब्रश पर क्लीनिंग सल्युशन छिड़क कर भी उन्हें साफ कर सकते है। इससे उन पर जमी गंदगी तुरंत ही साफ हो जाएगी।
 
4 विनेगर भी एक अच्छा क्लीनर है, मेकअप ब्रश को इससे भी धो सकते है। धोने के बाद उन्हें सुखाना बिल्कुल न भूलें।
 
5 किसी भी तरीके से आप ब्रश को धोएं लेकिन उन्हें बिना सुखाए कतई मेकअप बॉक्स में न रखें। अगर आप कही जाने की जल्दी में हो, तो ब्रशेस को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल भी कर सकती है।

ALSO READ: चेहरे पर व्हाइट हेड्स से परेशान हैं? तो आजमाएं ये 4 आसान से घरेलू नुस्खे

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

अगला लेख