Hanuman Chalisa

व्हाट्सऐप के नए फ़ीचर से लोग क्यों हैं नाराज़?

Webdunia
शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 (10:12 IST)
व्हाट्सऐप के नए फ़ीचर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस गर्म है। ज़्यादातर लोगों ने नए फ़ीचर को लेकर नाख़ुशी ज़ाहिर की है। हालांकि तकनीकी ऑपरेटरों का मानना है कि नए फ़ीचर से डाटा अटैच करने में मदद मिलेगी और इससे बिज़नेस ऑपरेटरों को फ़ायदा होगा। हाल ही में व्हाट्सऐप ने कुछ नए फ़ीचरों को जोड़ा है।
अब व्हाट्सऐप यूजर्स अपने स्टेटस में तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर सकते हैं। स्टेटस के रूप में ये तस्वीरें और वीडियो 24 घंटे तक रहेंगे। इस फ़ीचर के तहत यूजर अपने कॉन्टैक्ट्स के लोगों की तस्वीरों और वीडियो को देख सकते हैं। इस फ़ीचर को लॉन्च किए एक हफ़्ता से भी कम हुआ है लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा रही।
 
शुक्रवार को दोपहर में एक बजे तक इस नए फ़ीचर को लेकर 820 हज़ार ट्वीट किए जा चुके थे। हालांकि ये ट्वीट्स फ़ीचर को लेकर ख़ुशी ज़ाहिर करने के लिए नहीं थे। ज़्यादातर ट्वीट में लोगों ने नाख़ुशी ज़ाहिर की है।
 
व्हाट्सऐप दुनिया का सबसे लोकप्रिय मेसेजिंग ऐप है। नए फ़ीचर के तहत यूजर तस्वीर और वीडियो कॉन्टेंट के रूप में अपडेट्स भेज सकते हैं। इस फ़ीचर के ज़रिए स्टेटस अपडेट्स को और विजुअल बनाया जा सकता है। इस नए फ़ीचर से यूजर्स उस पल के इमोशन, तस्वीर, वीडियो और जीआईएफ भेज सकते हैं।
 
इससे पहले व्हाट्सऐप स्टेटस अपडेट्स सीमित टेक्स्ट में ही किया जाता था। इसमें कुछ स्टेटस पहले से ही फिक्स होते थे। जैसे- ऐट वर्क, अवेलेबल, वेल।
 
जब यूजर्स व्हाट्सऐप में न्यू स्टेटस टैब खोलेंगे तो न्यू स्टेटस अपडेट्स दिखेंगे। ये पारंपरिक चैट विंडो में नहीं होगा। आपके दोस्त सिंपल रिप्लाई ऑप्शन से जवाब दे सकते हैं। ये सारे अपडेट्स 24 घंटे के भीतर ख़ुद ही ख़त्म हो जाएंगे। हालांकि लोग इस फ़ीचर को लेकर निजता में घुसपैठ बता रहे हैं और ज़्यादा डाटा खर्च को लेकर चिंतित हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख