sundarkand

इस ग्रह पर मिला पानी, जीवन भी मिलेगा?

Webdunia
गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (11:50 IST)
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने पहली बार पृथ्वी के अलावा एक ऐसे ग्रह का पता लगाया है जहां जीवन की संभावनाए हो सकती हैं। इस ग्रह पर पानी भी है और इंसान के रहने के लिए अनुकूल तापमान भी।
 
लंदन के वैज्ञानिकों ने 'नेचर' नाम की पत्रिका में इस बारे में लिखा है और बताया है कि ये ग्रह पृथ्वी से दोगुने आकार का है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका तापमान शून्य से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच है।
 
वैज्ञानिकों ने फ़िलहाल इस ग्रह को K2-18B नाम दिया है और पृथ्वी से यह 111 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। खगोलशास्त्रियों की एक बड़ी चिंता यह है कि चूंकि ये बहुत ज़्यादा दूरी पर है इसलिए अभी वहां पहुंचकर ये पता लगा पाना मुश्किल है कि क्या वहां पहले से जीवन है।
 
लेकिन वैज्ञानिकों को ये उम्मीद भी है कि आने वाले दशक में हम अत्याधुनिक टेलिस्कोप की मदद से इसका पता लगा सकेंगे।
 
कनाडा स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ़ मोन्ट्रियॉल के प्रोफ़ेसर बियर्न बेनेक इस खोज का नेतृत्व कर रहे हैं।
 
प्रोफ़ेसर बियर्न बेनेक बताते हैं, 'ये पहली बार है जब हम पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे ग्रह पर सचमुच पानी की मौजूदगी और भाप देख रहे हैं। ये ग्रह ऐसी जगह पर है जहां इसे पर्याप्त मात्रा में ऊष्मा मिल सकती है, ठीक वैसे ही जैसे पृथ्वी को सूर्य से मिलती है। यही वजह है कि हम यहां जीवन की संभावना देख रहे हैं।'
 
प्रोफ़ेसर बेनेक ने ये भी कहा कि पृथ्वी से समानता के बावजूद ये ग्रह उससे काफ़ी अलग भी है।
 
'मुझे लगता है कि हमें इसकी पृथ्वी से तुलना करते हुए थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि ये कई मायनों में अलग भी है। इसका व्यास पृथ्वी के व्यास से लगभग ढाई गुना ज़्यादा है। हम जानते हैं कि इस तरह के ग्रहों के चारों ओर गैसों का मोटा आवरण भी होता है और जैसे-जैसे आप इसके अंदर जाते हैं, तापमान भी बढ़ता जाता है।'
 
वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तक K2-18B हमारे सौर मंडल से बाहर इकलौता ऐसा ग्रह है जहां जीवन की उम्मीद जताई जा सकती है। फ़िलहाल इसके बारे में बहुत कुछ जानना बाकी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: अगस्त में Google और सितंबर में Apple की टक्कर, जानें कौन होगा सबसे दमदार?

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, Galaxy Z Fold8 सीरीज पर सबकी नजर

अगला लेख