Hanuman Chalisa

पिक्चर के सीन की नकल कर भाई की बचाई जान

Webdunia
शुक्रवार, 25 अगस्त 2017 (12:13 IST)
मिशिगन (अमेरिका) के रोज़विल में 10 वर्षीय किशोर ने एक फ़िल्म के सीन की नक़ल कर अपने डूबते हुए 2 साल के भाई की जान बचाई है। जैकब ओकोनर ने जब अपने भाई डेलन को स्विमिंग पूल में डूबते हुए देखा तो उसने किसी को मदद के लिए बुलाने की जगह ड्वेन जॉनसन उर्फ़ द रॉक की अपनी पसंदीदा फ़िल्म सेन एंड्रियस का सीन दोहराया। इस घटना के बारे में सुनकर ड्वेन जॉनसन ने ट्वीट कर जैकब की तारीफ़ की है।
 
मां को बेटे पर गर्व
जैकब की मां क्रिस्टा ओकोनर ने बीबीसी से कहा है कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है और उसकी तारीफ़ के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। दरअसल, जैकब की मां ऑफ़िस गई हुईं थी तो वह अपने 8 वर्षीय भाई गैविन और डेलन के साथ घर में अपनी दादी के साथ था। डेलन खेलते हुए गार्डन में चला गया और स्विमिंग पूल में गिर गया।
 
इसके बाद जैकब ने स्विमिंग पूल में कूदकर डेलन को बाहर निकाला और उसके सीने पर हाथ से दबाव देने लगा जैसे उसने सेन एंड्रियस में देखा था। जैकब कहता है कि जब उसने भाई को डूबते हुए देखा तो वह डर गया था लेकिन उसने अपनी पसंदीदा फ़िल्म का सीन याद किया और स्विमिंग पूल मे कूद गया।
 
वह कहता है कि उसे फ़िल्म का वह सीन याद था जिसमें भूकंप के बाद सुनामी आती है और एक लड़की डूब रही होती है।
 
वह बताता है कि अधिकतर फ़िल्मों में यह दिखाया जाता है कि कोई शख़्स पहले किसी की जान बचाता है और अगर वह ऐसा नहीं कर पाता है तो वह किसी की मदद लेता है। सीने को कई बार दबाने के बाद भी जब डेलन के होश नहीं आया तो उसने अपनी दादी को बुलाया और फ़िर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां वह अब ख़तरे से बाहर है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

Moto G37 Power भारत में 19 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी और Android 16 से मचेगा धमाल, जानिए क्या रहेगी कीमत

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

अगला लेख