Hanuman Chalisa

पहले हम झाड़ियों के पीछे कपड़े बदला करते थे: श्रीदेवी

Webdunia
मंगलवार, 4 जुलाई 2017 (12:43 IST)
सुप्रिया सोगले (मुंबई से)
अपने फ़िल्मी करियर में श्रीदेवी ने बरसात में फ़िल्माए गानों से धूम मचाई थी। इनमें चांदनी 'फ़िल्म' में 'लगी आज सावन..', 'चालबाज़' में 'ना जाने कहां से आई है' और 'मिस्टर इंडिया' में 'काटे नहीं कटते' गाने बहुत हिट रहे हैं।
 
पर श्रीदेवी को बारिश में गानों का फ़िल्माया जाना किसी यातना से कम नहीं लगते थे। बीबीसी से बातचीत में श्रीदेवी ने अपने बरसात के गानों पर टिप्पणी करते हुए कहा, "बरसात के गाने यातना हैं। मैं उनका कतई आनंद नहीं ले सकती क्यूंकि अधिकतर उन गानों को फ़िल्माते वक़्त मैं बीमार हो जाती थी।"
 
वरदान बनी वैनिटी वैन
कई दशकों से फ़िल्मों में काम कर रही श्रीदेवी को बदली हुई फ़िल्म इंडस्ट्री अच्छी लगती है। उनके मुताबिक, आज की अभिनेत्रियों को बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं में वरदान है वैनिटी वैन। 
 
श्रीदेवी कहती हैं, "आज की महिला अदाकारा के लिए वैनिटी वैन वरदान है। हमारे वक़्त ऐसी कोई सुविधा नहीं हुआ करती थी। पेड़ों/ झाड़ियों के पीछे या बस के पीछे हम कपड़े बदला करते थे।"
 
श्रीदेवी ने बताया की शौचालय की कमी की वजह से वो शूटिंग के दौरान पूरे दिन पानी भी नहीं पिया करती थीं। वहीं अगर किसी सीन के 10 रीटेक हो जाएं तो निर्माता महंगी रील ख़त्म होने के दबाव में आ जाता था, पर आज वो दिक्कतें नहीं हैं।
 
जाह्नवी के भविष्य पर जल्दबाज़ी नहीं
श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो जल्द ही फ़िल्मों में कदम रखने वाली हैं। हालांकि उन्हें लगता है कि जाह्नवी के भविष्य को लेकर बातें करना जल्दबाज़ी होगी।
 
ऐसी भी खबरें आई थीं कि जाह्नवी रणबीर कपूर को बहुत पसंद करती हैं, लेकिन श्रीदेवी कहना था,"ये सब खबरें बहुत ही परेशान करती हैं और ये बातें महत्व देने योग्य नहीं हैं।"
 
फ़िल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' के पांच साल के बाद श्रीदेवी शक्तिशाली माँ के क़िरदार में नज़र आएंगी फ़िल्म 'मॉम' में। फ़िल्म में अक्षय खन्ना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे। फ़िल्म 7 जुलाई को रिलीज़ होगी।
Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख