Daily Horoscope
✕

सोशल मीडिया के लिए बॉयफ्रेंड को किया 'शूट', गई जान

Webdunia
गुरुवार, 29 जून 2017 (11:48 IST)
अमेरिका में सोशल मीडिया के लिए स्टंट करते हुए एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की जान ले ली। मिनेसोटा की रहने वाली 19 वर्षीय मोनालीसा पेरेज़ पर अपने बॉयफ्रेंड पेड्रो रुइज़ की ग़ैर इरादतन हत्या के आरोप लगे हैं और उन्हें जेल भेज दिया गया है।
 
मोनालीसा ने जिस वक़्त रुइज़ को गोली मारी उस समय उनके क़रीब 30 पड़ोसी और तीन साल की बेटी इस दृश्य को देख रहे थे। रुइज़ ने अपने सीने से किताब लगा रखी थी और उन्हें उम्मीद थी कि गोली किताब में धंस जाएगी और उन्हें कुछ नहीं होगा।
 
रुइज़ की एक रिश्तेदार का कहना है कि वो सोशल मीडिया पर अपने फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए स्टंट कर रहे थे। क्लाडिया रुइज़ ने स्थानीय टीवी डब्ल्यूडे को बताया कि उसने मुझे बताया था कि वो स्टंट इसलिए कर रहा है क्योंकि वो चर्चित होना चाहता था और अधिक व्यू चाहता है।"
क्लाडिया कहती हैं, "उसने मुझे अपने आइडिया के बारे में बताया था और मैंने कहा था, ऐसा मत करो, तुम बंदूक क्यों इस्तेमाल करना चाहते हो।" वो कहती हैं, "वो दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। ये सिर्फ़ एक प्रैंक था जो ग़लत हो गया।"
 
पेरेज़ गर्भवती हैं और अब उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक किताब एक हार्डकवर एनसाइक्लोपीडिया थी और गोली चलाने के लिए ।50 केलिबर हैंडगन का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने दो कैमरे भी ज़ब्त किए हैं जिनमें सोमवार की घटना के वीडियो रिकार्ड हैं। पेरेज़ ने करीब एक फुट दूर से लुइज़ पर गोली चलाई थी।
Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

अगला लेख