'लोगों को लगता था कि मुझे सेक्स की लत है'

Webdunia
शनिवार, 12 अगस्त 2017 (15:00 IST)
23 साल की अमियाडा मिकलॉकलिन हमेशा ख़ुद में यौन उत्तेजना महसूस करती हैं। 2013 में पता चला कि वह पर्सिस्टेंट जेनिटल अराउज़ल डिसऑर्डर (पीजीएडी) नाम की बीमारी से पीड़ित हैं।
 
कई सालों तक अमियाडा और उनकी मां नहीं समझ पाईं कि यह आख़िर है क्या। किसी भी व्यक्ति के लिए हमेशा यौन उत्तेजना से ग्रसित होना आसान नहीं होता है।
 
अमियाडा ने बीबीसी थ्री को बताया, ''13-14 साल की उम्र से ही मैं सेक्स उत्तेजना से ग्रसित रहने लगी थी। यह किसी ख़ास पल में नहीं, बल्कि लगातार हावी रहता है। हमेशा ऐसा लगता है कि मुझे सेक्स की ज़रूरत है। मुझे ऑर्गेज्म चाहिए। 18 साल की उम्र तक तो मैं ख़ुद को इस मामले में असामान्य टीनेजर पाने लगी।''
 
अमियाडा की मां विक्टोरिया कहती हैं, ''मुझे पहली बार तब पता चला जब वह सेक्शुअली सक्रिय हुई। वह सेक्स को लेकर कुछ ज़्यादा ही उत्सुक रहती थी।''
 
अमियाडा ने कहा, ''लोगों को लगता था कि मैं सेक्स की लत का शिकार हूं। हर दिन मेरे लिए ख़ुद से जूझने की तरह होता था। सब कुछ अजीब लगता था। मैं सोशल मीडिया से दूर रहती थी और कुछ भी करने में मन नहीं लगता था।''
 
आज की तारीख़ में अमियाडा को उनके मंगेतर जो जो इससे उबरने में मदद कर रहे हैं। दोनों की एक साल पहले मुलाक़ात हुई थी और अब भी साथ बने हुए हैं। अमियाडा ने कहा उन्हें जोजो से काफ़ी मदद मिली है। उन्होंने कहा, ''जोजो मेरे ऊपर कोई टिप्पणी नहीं करता है।''
 
जो जो ने कहा, ''मैं अमियाडा को कई स्तरों पर मदद करता हूं। चाहे हॉस्पिटल जाना हो या इंजेक्शन लगाना हो, मैं हमेशा साथ रहता हूं। उसे जो भी चाहिए मैं मदद के लिए तैयार रहता हूं।''
 
मिशिगन यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर प्रियंका गुप्ता अमियाडा का इलाज कर रही हैं। वह 30 अलग-अलग तरीक़े से इलाज कर रही हैं ताकि हालात में सुधार हो सके। डॉक्टर प्रियंका ने बीबीसी थ्री से कहा कि इसकी वजह क्या हो सकती है इसके बारे में कुछ भी ठीक-ठीक नहीं कहा जा सकता है। डॉक्टर प्रियंका ने कहा कि वह अमियाडा को कई तरह की थैरपी दे रही हैं।
 
पीजीएडी के बारे में कहा जाता है कि इसका फैलाव कोई सीमित नहीं है। इस समस्या के कारण न केवल तनाव और परेशानी का सामना करना पड़ता है बल्कि इसे शुरू में समझना आसान नहीं है। कई बार इसकी वजह से लोगों को शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। इस गड़बड़ी से पीड़ित होने वालों की कोई उम्र नहीं होती है। यह बूढ़े और जवान दोनों में हो सकती है।
 
कोई पीजीएडी से पीड़ित है इसकी पहचान पांच आधार पर कर सकते हैं:-
*यौन उत्तेजना की अवधि काफ़ी लंबी हो जाती है। यह घंटों, हफ़्तों और महीनों तक हो सकती है।
*यौन उत्तेजना एक या दो बार के सेक्स से भी पूरी तरह से ख़त्म नहीं होती है।
*इसमें यौन उत्तेजना बिल्कुल अनियंत्रित, अनचाही और अनुचित होती है।
*पीजीएडी से न केवल यौन गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है बल्कि इससे अलग भी उत्तेजना का अहसास होता है।
*इससे पीड़ित लोग काफ़ी तनाव महसूस करते हैं।
*इससे इंसान अवसादग्रस्त होता है और यह इतना बढ़ जाता है कि व्यक्ति ख़ुदकुशी की हद तक पहुंच जाता है।

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

iPhone 16 सीरीज लॉन्च होते ही सस्ते हुए iPhone 15 , जानिए नया आईफोन कितना अपग्रेड, कितनी है कीमत

Apple Event 2024 : 79,900 में iPhone 16 लॉन्च, AI फीचर्स मिलेंगे, एपल ने वॉच 10 सीरीज भी की पेश

iPhone 16 के लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा, Apple के दीवाने भी हैरान

Samsung Galaxy A06 : 10000 से कम कीमत में आया 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला सैमसंग का धांसू फोन

iPhone 16 Launch : Camera से लेकर Battery तक, वह सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

अगला लेख
More