suvichar

क्या आपका बच्चा भी इस स्पिनर से खेलता है?

Webdunia
शनिवार, 12 अगस्त 2017 (14:44 IST)
खाल को नुकसान पहुंचाने में सक्षम फिजेट स्पिनर की बिक्री पूरी दुनिया में बढ़ती जा रही है। ब्रिटेन में भी इसकी ख़रीद बढ़ती जा रही है। बीबीसी की एक टीम के मुताबिक सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले इस खिलौने को ऑनलाइन बाज़ार में बेचा जा रहा है। इसे ऑनलाइन कंपनी ईबे बेच रही है।
 
बच्चों के बीच भारी लोकप्रिय इस खिलौने ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। सुरक्षा जांच में पाया गया है कि यह खिलौना आंख और खाल को नुकसान पहुंचा सकता है। ऑनलाइन कंपनी ईबे का कहना है कि वे इसे वेबसाइट से हटा देंगे। इस स्पिनर को ऑटिज़म जैसे रोगों से लड़ रहे बच्चों की मदद के लिए बनाया गया था, ताकि उनका तनाव कम किया जा सके। लेकिन अब यह आम बच्चों के बीच सनक का कारण बन चुका है।
 
बीबीसी वॉचडॉग की टीम ने ईबे की वेबसाइट से ऐसे तीन स्पिनर की ख़रीदारी की है। इन स्पिनर को ब्रिटेन में नुकसान पहुंचाने वाले हथियार 'शुरिकेन' और 'डेथ स्टार' की तरह डिजायन किया गया है। इन तीनों स्पिनर को ब्लेड के विशेषज्ञ प्रो। सरह हेंसवर्थ के परीक्षण से गुजारा गया, जिसमें इसे ख़तरनाक पाया गया। परीक्षण के दौरान उन्होंने आंख की जगह टमाटर और त्वचा की जगह पोर्क स्किन पर इसका इस्तेमाल किया। तीनों को हानि पहुंचाने में इसे सक्षम पाया गया।
 
ईबे के प्रवक्ता ने कहा, "इस खिलौने पर प्रतिबंध है और इसे जल्द ही वेबसाइट से हटा लिया जाएगा। इसकी बिक्री पर ध्यान दिलाने के लिए बीबीसी को धन्यवाद देना चाहता हूं।" खिलौना सुरक्षा विशेषज्ञ ने बताया कि बिना सुरक्षा परीक्षण के कोई भी खिलौना बाज़ार में बेचा नहीं जा सकता है।
 
अभिभावकों के लिए ज़रूरी बात :
*खिलौने के पैक पर सीई मार्क ज़रूर देखें। इसका मतलब यह है कि सीई मार्क वाले खिलौने यूरोपियन स्टैंडर्ड के होते हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से उत्तम होते हैं।
*अगर सीई मार्क नहीं मिले तो उसे न ख़रीदें।
*इस तरह के खिलौने हमेशा अच्छे दुकानों से ख़रीदें।
*तीन साल से कम के बच्चों को इस तरह के खिलौने न दें।
Show comments

जरूर पढ़ें

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

मोबाइल मेनिया

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

Samsung की उड़ी नींद, iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और नए Apple Watch भी होंगे पेश, कीमत का हुआ खुलासा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

iQOO Z11x 5G : 7200mAh Battery वाला धांसू 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान

Jio के 10 साल पूरे, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में 5.09 करोड़ ग्राहक, 58.4% बाजार हिस्सेदारी के साथ डिजिटल क्रांति को नई रफ्तार

अगला लेख